
हरियाणा लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों ने अपने चुनावी खर्चे का ब्योरा जमा कर दिया है। चुनाव आयोग की ओर से तय सीमा के मुताबिक एक उम्मीदवार अधिकतम 95 लाख रुपए खर्च कर सकता है। हरियाणा में किसी भी उम्मीदवार ने तय सीमा से बाहर जाकर चुनावी खर्च नहीं दिखाया है। हरियाणा में सबसे ज्यादा खर्च सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने किया है। चुनाव आयोग को दिए लेखा-जोखा में उन्होंने अपना चुनावी खर्च 90 लाख 53 हजार 257 रुपए दिखाया है।
अशोक ने जितना खर्च किया उससे ज्यादा चंदा मिला
वहीं, सिरसा से भाजपा के उम्मीदवार अशोक तंवर ने चुनाव में जितना खर्च किया, उससे ज्यादा उन्हें चंदा मिल गया। चुनाव में उन्होंने कुल 50 लाख 82 हजार रुपए खर्च किया, जबकि पार्टी और अन्य लोगों से करीब 52 लाख रुपए का चंदा मिला।
चुनाव आयोग के दिए हिसाब के मुताबिक उन्होंने चुनाव में सिर्फ दस हजार रुपये खर्च किए हैं। इसी तरह राजबब्बर को भी खर्च के बराबर ही चंदा मिल गया। अंबाला लोकसभा में भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया ने अपने चुनाव में करीब 87 लाख रुपए खर्च किया। चंदे के तौर पर उन्हें करीब 56 लाख रुपए मिले।
वरुण मुलाना ने मात्र 47 लाख रुपए खर्च किए
वहीं, अंबाला लोकसभा क्षेत्र से जीते वरुण मुलाना ने मात्र 47 लाख रुपए खर्च किए हैं। वहीं, कुरुक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय चौटाला ने 47 लाख, भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने 77 लाख और कांग्रेस व आम आदमी पार्टी साझा उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने 55 लाख रुपए खर्च किए। हिसार में उम्मीदवारों ने अपने प्रचार में खूब पैसा बहाया है। कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने 85 लाख, भाजपा उम्मीदवार रणजीत चौटाला ने 89 लाख और जजपा उम्मीदवार नैना चौटाला ने 65 लाख रुपए खर्च किए।
बड़ौली ने करीब 70 लाख, सांसद सत्यपाल ब्रह्मचारी ने 82 लाख रुपए खर्च दिखाया
सोनीपत से भाजपा उम्मीदवार मोहनलाल बड़ौली ने करीब 70 लाख रुपए और कांग्रेस सांसद सत्यपाल ब्रह्मचारी ने 82 लाख रुपए खर्च दिखाया है। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 75 लाख रुपए खर्च किया, वहीं उनके सामने भाजपा के उम्मीदवार डा. अरविंद शर्मा ने करीब 78 लाख रुपए खर्च किया।
भिवानी-महेंद्रगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह ने करीब 82 लाख और भाजपा सांसद धर्मबीर ने 76 लाख अपने चुनाव में खर्च किया। वहीं, गुरुग्राम से सांसद व भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत ने चुनाव में करीब 81 लाख रुपए खर्च किया और जबकि कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर ने करीब 52 लाख रुपए खर्च किया और इतना ही उन्हें चंदा भी मिल गया।
भाजपा ने अपने ज्यादातर उम्मीदवारों को चंदा दिया
चुनाव आयोग को दिए हिसाब के मुताबिक भाजपा ने अपने ज्यादातर उम्मीदवारों को चंदा दिया है। पार्टी ने बंतो कटारिया, रणजीत सिंह चौटाला, डा. अरविंद शर्मा, अशोक तंवर, मोहनलाल बड़ौली, धर्मबीर को 50-50 लाख चंदे के तौर पर दिए, जबकि राव इंद्रजीत सिंह को करीब 12 लाख रुपए पार्टी ने चंदा दिया। वहीं, नवीन जिंदल की ओर से दिए ब्योरा के मुताबिक उन्हें पार्टी की ओर कोई चंदा नहीं मिला है। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवारों को पार्टी की ओर से कोई चंदा नहीं मिला है।
related

.webp)
युवा मॉक पार्लियामेंट में सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, राहुल गांधी पर भी कसे तंज, कहा - कांग्रेस को विपक्ष की गरिमा की भी कोई चिंता नहीं

पहली बार सेवानिवृत्त गैर-आईएएस अधिकारी को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया, कौन हैं नए चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण
.webp)
मंत्री अरविन्द शर्मा बोले - प्रदेश में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं, सीएम पहले ही कह चुके बदमाश हरियाणा छोड़ दें..नहीं तो..!!
Latest stories

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम ने कहा 'आपातकाल' के काले दौर का महिलाओं को ने डटकर किया सामना, गुरुग्राम में मॉक पार्लियामेंट में संबोधित कर रहे थे सीएम