आगामी 22 जुलाई को हर देशवासी अपने घर, दफ्तर, पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अपने प्यारे तिरंगे को सैल्यूट करें। 22 जुलाई 1947 के दिन ही पहली बार तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था। केंद्र सरकार से मांग है कि इस दिन को तिरंगा दिवस के रूप में घोषित करके तिरंगे का सम्मान बढ़ाए। उक्त बातें हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक शील मधुर ने बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
प्रणाम तिरंगा थीम लांच किया
हरियाणा के पूर्व डीजीपी ने कहा कि इस बार 22 जुलाई के लिए उन्होंने प्रणाम तिरंगा थीम लांच किया गया है। इस दिन से पहले और बाद तक हम सब तिरंगे को सैल्यूट करेंगे। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2021 से उन्होंने तिरंगा दिवस घोषित करने के लिए अभियान की शुरुआत की थी। इसके लिए हरियाणा के गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, नारनौल आदि जिलों में तिरंगा सेना का गठन हो चुका है। अब इसका पूरे हरियाणा में विस्तार किया जाएगा।
जल्द करेंगे मुख्यमंत्री से मुलाकात
उन्होंने कहा कि तिरंगा दिवस घोषित करने का मामला केंद्र सरकार के अधीन आता है, लेकिन हरियाणा सरकार इसका समर्थन करे, इसके लिए वह मुख्यमंत्री नायब सैनी से जल्द ही मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांग लिया गया है।
अपने जन्म दिन की तरह 22 जुलाई को तिरंगे का जन्मदिन मनाएं
उन्होंने हरियाणा की जनता से अनुरोध किया कि 22 जुलाई को तिरंगे के सम्मान में तिरंगे को प्रणाम करें। पूर्व डीजीपी शील मधुर ने कहा कि हमारे देश का तिरंगा सबसे सुंदर राष्ट्रीय ध्वज माना गया है। जैसे हम अपना, बच्चों का जन्मदिन मनाते हैं, ऐसे ही तिरंगे का 22 जुलाई को जन्मदिन मनाएं।
उन्होंने कहा कि प्रमाण तिरंगा थीम पर शहरों, गांवों, स्कूलों, कालेजों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। तिरंगा हमारी जीवनशैली है। तिरंगा देश के अस्तित्व, आजादी, संविधान, शांति, अहिंसा, प्रेम, खुशहाली का प्रतीक है।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश