अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा से लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार दोहरे मापदंड अपनाकर जनता को परेशान करने में लगी हुई है, एक ओर सरकार नगर पालिका-परिषद या निगम की भूमि पर 20 साल से काबिज दुकानदारों को मालिकाना हक दे रही है तो दूसरी ओर 80 साल से काबिज व्यक्तियों का घर ही तहस-नहस कर दिया।
सरकार का दोहरा चरित्र सामने आया
ऐसा करने से सरकार का दोहरा चरित्र सामने आया है, सरकार को अपनी गलती मानते हुए पीड़ित परिवारों को मकान बनाने के लिए भूमि धनराशि देनी चाहिए। मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि रतिया में अग्रवाल धर्मशाला के पीछे नगर पालिका की भूमि पर पिछले 80 सालों से अनेक परिवार आबाद है। पुलिस प्रशासन ने उक्त भूमि का कब्जा मुक्त करवाने के लिए पीड़ितों के मकान पर बुलडोजर चलवा कर तहस नहस कर दिया।
कार्रवाई करने से पूर्व वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी
एक ओर सरकार नगर पालिका-परिषद या निगम की भूमि पर 20 साल से काबिज दुकानदारों को मालिकाना हक दे रही है तो दूसरी ओर आठ दशक से काबिज लोगों के आशियाने ध्वस्त कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका को ऐसी कार्रवाई करने से पूर्व पीड़ित परिवारों के रहने के लिए अलग से वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि सरकार इन परिवारों को रहने के लिए अलग से भूमि उपलब्ध कराएं और मकान बनाने के लिए धनराशि भी दे।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?