जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना में तैनात अम्बाला के बराड़ा (शेरपुर गांव) के रहने वाले 32 वर्षीय गुरप्रीत सिंह शहीद हो गए हैं। परिवारजनों को वीरवार सुबह करीब 10 बजे फोन पर भारतीय सेना के अधिकारियों ने गुरप्रीत सिंह के शहीद होने की सूचना दी। गश्त के दौरान ग्लेशियर से नीचे गिर गया गुरप्रीत सेना के अधिकारियों द्वारा जैसे ही परिजनों को सूचना मिली तो सन्नाटा पसर गया।
गुरप्रीत के शहीद होने की सूचना घर में सभी का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि लेह में तैनात गुरप्रीत गश्त के दौरान ग्लेशियर से नीचे गिर गया और पानी में बह गया। घटना बीते रविवार की बताई जा रही है। जिसके बाद भारतीय सेना ने गुरप्रीत सिंह की तलाश की तो उन्हें वीरवार को गुरप्रीत सिंह का शव मिला। जिसके बाद वीरवार को गुरप्रीत सिंह के परिजनों को सूचित किया गया।
12 साल पहले भारतीय सेना ज्वाइन की थी
गुरप्रीत अपने माता-पिता का अकेला बेटा था। गुरप्रीत सिंह की एक बहन है। गुरप्रीत सिंह अपने पीछे माता दविन्द्र कौर पिता दलीप सिंह दो बेटों सहजवीर सिंह तेजवीर सिंह और पत्नी हरलीन कौर को छोड़ गए। गुरप्रीत सिंह ने 12 साल पहले भारतीय सेना ज्वाइन की थी। गुरप्रीत सिंह के पिता दलीप सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह ही सेना के अधिकारियों का फोन आया कि आपका बेटा गुरप्रीत सिंह शहीद हो गया है।
4 जुलाई को ही घर से छुट्टी खत्म गया था लेह
उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने कोई कारण नहीं बताया। गुरप्रीत सिंह 4 जुलाई को ही घर से छुट्टी खत्म कर लेह क्षेत्र में गया था। जानकारी अनुसार बीते रविवार को गुरप्रीत सिंह के परिजनों को सेना से गुरप्रीत सिंह के लापता होने की खबर मिली थी। वीरवार सेना के जवानों को उसका शव मिला। जिसके बाद परिजनों को गुरप्रीत के शहीद होने की सूचना दी गई।
शव शुक्रवार को हवाई रास्ते से अंबाला लाया जाएगा
जानकारी अनुसार बीते रविवार को गुरप्रीत सिंह के परिजनों को सेना से गुरप्रीत सिंह के लापता होने की खबर मिली थी। गुरुवार को सेना को उनका शव मिला। जिसके बाद परिजनों को गुरप्रीत के शहीद होने की सूचना दी गई। जानकारी अनुसार लेह में गुरप्रीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है।
गुरप्रीत सिंह का शव शुक्रवार को हवाई रास्ते से अंबाला लाया जाएगा। जहां से गुरप्रीत सिंह के शव को सैनिक सम्मान के साथ उनके गांव लाकर अंतिम विदाई दी जाएगी। हालांकि लेह में शव को हवाई रास्ते लाने में मौसम का साथ बहुत जरूरी है। अगर मौसम साफ रहा था तो गुरप्रीत सिंह का शव शुक्रवार को अंबाला लाया जा सकता है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?