सावन का पवित्र महीना चल रहा है। हरियाणा सहित कई अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में कांवड़िए कावड़ लेने के लिए नीलकंठ, हरिद्वार, ऋषिकेश और गंगोत्री जा रहे हैं। वहीं, लाखों श्रद्धालु ऐसे हैं, जो गंगोत्री, हरिद्वार और नीलकंठ से गंगाजल लाकर शिवरात्रि पर शिव का जलाभिषेक करते हैं। जो लोग गंगोत्री, हरिद्वार, नीलकंठ नहीं जा सकते उनके लिए हरियाणा डाक विभाग ने विशेष योजना बनाई है।
डाकघरों में मिलेगा गंगाजल
राज्य के डाकघरों में गंगोत्री से लाया गया शुद्ध गंगाजल उपलब्ध करवा दिया गया है, जो श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से हासिल कर सकते हैं। आप डाकघर के काउंटर पर जाकर गंगाजल खरीद सकते हैं। वहीं, जो लोग डाकघर आने में असमर्थ हैं, वे ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं, डाक विभाग का कर्मचारी घर के दरवाजे पर गंगाजल उपलब्ध कराएगा।
250 एमएल गंगाजल की बोतल मात्र 30 रुपए में उपलब्ध
डाक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि डाकघर में काउंटर पर 250 एमएल गंगाजल की बोतल मात्र 30 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोई ऑनलाइन ऑर्डर करता है, तो उसके घर द्वार तक डाक कर्मचारी गंगाजल पहुंचाकर आते हैं।
2 अगस्त को शिवरात्रि पर्व
उन्होंने कहा कि सावन के महीने में गंगाजल का शिवलिंग पर अभिषेक विशेष महत्व रखता है. 2 अगस्त को शिवरात्रि पर्व है। इसी को लेकर डाक विभाग ने इस अनोखी पहल की शुरुआत की है, जिसका लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं। डाकघरों में बड़ी संख्या में लोग गंगाजल खरीदने पहुंच रहे हैं।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना