
विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महीपाल ढांडा के नेतृत्व में रविवार को हजारों की संख्या में युवाओं ने ऐतिहासिक नगरी स्थित देवी मंदिर से गर्म जोशी के साथ तिरंगा बाईक यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल सभी नागरिकों, महिलाओं व युवाओं के हाथों व बाईकों पर तिरंगा लहरा रहा था। पूरा शहर तिरंगामय नजर आया । यह तिरंगा यात्रा देवी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नुरवाला अड्डा, भावना चौंक, हरिसिंह चौंक, नुरवाला अडडा से होती हुई सेक्टर 13-17 स्थित मंत्री के कार्यालय पर जाकर सम्पन्न हुई।
तिरंगे के बिना देश का अस्तित्व नहीं
यात्रा का जगह -जगह नागरिकों ने फूलों की मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। मंत्री महीपाल ढांडा स्वयं खुली गाड़ी में सवार होकर लोगों का अभिनन्दन कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में भाग लेने वाले युवाओं में विशेष उमंग ,उत्साह व जोश दिखाई पड़ रहा था। पूरा शहर देवी मंदिर के प्रांगण में तिरंगा यात्रा का स्वागत करने को लेकर इकट्ठा हुआ था। सबके मुख मंडल पर भारत मां व वंदे मातरम का उद्घोष था।
तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा ने ऐतिहासिक स्थल देवी मंदिर के मैदान में हजारों की संख्या में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि तिरंगे के बिना देश का अस्तित्व नहीं है। तिंरगा देश की एकता का प्रतीक है। तिरंगे के मान सम्मान को लेकर हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। तिरंगा यात्रा देश के हर नागरिक को राष्ट्र भक्ति की भावना से ओत प्रोत करेगी।
हर घर तिरंगा अभियान देश में इतिहास रचेगा
विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि देश ही नहीं दुनिया के हर कोने में यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोग भी इस तिरंगा यात्रा को उत्सव की तरह मना रहे हैं व अपने-अपने स्थान पर इस तिरंगा यात्रा को निकाल रहे हैं। इस बार यह यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़गी व हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहरायेगा।
हर घर तिरंगा अभियान देश में इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि हमें यह आजादी लाखों करोड़ों वीरों की शहादत के बाद मिली है। इसको बरकरार रखना हम सब का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भारत में सबका कल्याण करने की सोच है व भारत सबका कल्याण करता आया है। भारत में शांति स्थापना की सोच है व भारत इस पर कार्य कर रहा है।
तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का जोश व जुनून हर जवान को उत्साहित कर रहा
विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि देश का जवान तिरंगे की आन के लिए अपने खुन का कतरा -कतरा बहा देता है। वो देश की आन बान, शान के लिए अपना बलिदान देने को तैयार है। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का जोश व जुनून हर जवान को उत्साहित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीर जवानों ने शहादत दी है। देश उन्हें किसी भी हाल में भूल नहीं सकता व उनकी शहादत को देश का हर नागरिक हमेशा याद रखेगा व उनके बलिदान से प्रेरणा लेगा।
कार्यक्रम का समापन 15 अगस्त को होगा
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम पूरे देश भर में आयोजित किया जा रहे हैं। इन कार्यक्रम का समापन 15 अगस्त को होगा। यह यात्रा देश के हर नागरिक में देश भक्ति की भावना का संचार करने का कार्य करेगी व अखंडता में एकता का संदेश देगी। यह यात्रा पूरे देश में अलग-अलग तिथियों को निकाली जाएगी।
हमें तिरंगे की आन, बान व शान को कायम रखना
मंत्री ने कहा कि हमें तिरंगे की आन, बान व शान को कायम रखना है। यह तिरंगा हजारों शहीदों की शहादत के बाद बना है जो हमें देश भक्ति की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है, हमें किसी भी सुरत में तिरंगा का अपमान नहीं करना है। तिरंगा हमारे देश की पहचान है। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, तिरंगा यात्रा के संयोजक रोशन लाल महला, मंडल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, कृष्ण आर्य, कुलदीप कौशिक, सामाजिक कार्यकर्ता रंजिता कौशिक, मंत्री के बड़े भाई हरपाल ढांडा, धर्मपाल जागलान, गुलाब पांचाल, सरपंच सोहन, चिरंजीव, डीपीओ रणसिंह मान, ट्रैफिक इंचार्ज रणवीर मान के अलावा विभिन्न गावों के सरपंच आंगनबाड़ी कर्मी मौजूद रहे।
related

.webp)
युवा मॉक पार्लियामेंट में सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, राहुल गांधी पर भी कसे तंज, कहा - कांग्रेस को विपक्ष की गरिमा की भी कोई चिंता नहीं

पहली बार सेवानिवृत्त गैर-आईएएस अधिकारी को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया, कौन हैं नए चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण
.webp)
मंत्री अरविन्द शर्मा बोले - प्रदेश में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं, सीएम पहले ही कह चुके बदमाश हरियाणा छोड़ दें..नहीं तो..!!
Latest stories

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम ने कहा 'आपातकाल' के काले दौर का महिलाओं को ने डटकर किया सामना, गुरुग्राम में मॉक पार्लियामेंट में संबोधित कर रहे थे सीएम