हरियाणा विधानसभा चुनावों के बीच जहां सियासी हलचल तेज हो गई है, वहीं पार्टियों के दिग्गजों की एक -दूसरे के प्रति बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसके अलावा राजनीतिक नेता भी एक दूसरे पर बयानबाजी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं और ये बयान बाज़ी तब और भी इंटरेस्टिंग हो जाती है, जब नेतागण शायराना अंदाज़ में एक दूसरे पर तंज कसते नज़र आ रहे हैं। जिससे चुनावी मैदान कम और सूफी शायराना महफ़िल ज्यादा लगा रही है। ऐसे चुनावी माहौल तनावपूर्ण न होकर एक मनोरंजक रूप लेता जा रहा है।
विधानसभा चुनाव के बाद दोनों पल्ली पर बैठे दिखाई देंगे : सीएम सैनी
उल्लेखनीय है कि पंचकूला में पार्टी दफ्तर में संकल्प पत्र की पहली बैठक में हिस्सा लेने के बाद सीएम सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधा था। सीएम सैनी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए हुड्डा और दुष्यंत आपस में लड़ रहे हैं। दोनों ही अपने पेट के लिए लड़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद दोनों पल्ली पर बैठे दिखाई देंगे। इसके अलावा सीएम ने राहुल गांधी और दीपेंद्र हुड्डा पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि दोनों की तारा-सितारा की जोड़ी है। तारा-सितारा का हरियाणा से कोई सरोकार नहीं है।
दुष्यंत का सीएम पर कटाक्ष
इसके बाद दुष्यंत चौटाला ने सीएम सैनी को इशारों में हरियाणा चुनाव को लेकर चैलेंज दे दिया है। दुष्यंत चौटाला ने सीएम नायब सिंह सैनी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि वाकिफ हो जाओगे हरियाणा के हाल से, आप चुनाव लड़कर देखिए करनाल से। इसके साथ उन्होंने अपनी पोस्ट पर सीएम सैनी को टैग भी किया है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?