आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष वजीर सिंह ढांडा के नेतृत्व में किसानों के खिलाफ बयान देने पर बीजेपी सांसद कंगना राणावत के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि सांसद कंगना राणावत के खिलाफ कार्रवाई की आए और वो हरियाणा में आकर किसानों से माफी मांगे। आप पार्टी किसानों के साथ गलत बयानबाजी बर्दाश्त नहीं करेगी।
राणावत ने किसानों के खिलाफ जहर उगला
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वजीर ढांडा ने कहा कि कंगना राणावत पहले भी किसानों पर गलत बयानबाजी करती रही है। बीजेपी ने हमेशा किसानों का अपमान किया है। अब फिर कंगना राणावत ने किसानों के खिलाफ जहर उगला है। ये बीजेपी की मानसिकता रही है कि बीजेपी में किसानों को गालियां देने वालों को पदों से नवाजा जाता है। बीजेपी किसानों से नफरत करती है। बीजेपी के नेता लगातार किसानों को आतंकवादी और खालीस्तानी कह रहे हैं और न जाने क्या क्या गालियां बीजेपी के नेताओं ने किसानों की दी।
बीजेपी के जितने लोगों ने किसानों को गालियां दी हैं, उनको उतने ही बड़े पदों पर बैठाया
उन्होंने कहा कि कंगना राणावत कहती हैं कि किसानों के आंदोलन में बुजुर्ग महिला किराए पर आई है। बीजेपी सांसद कंगना ने एक बार फिर कहा कि किसान हिंदुस्तान को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। किसानों ने दुष्कर्म किया और ये किसान नहीं अमेरिका और चीन के एजेंट हैं। जो बेहद शर्मनाक बयान है। वजीर ढांडा ने कहा कि ये कंगना राणावत नहीं बीजेपी की मानसिकता बोल रही है। बीजेपी के जितने लोगों ने किसानों को गालियां दी हैं, बीजेपी ने उनको उतने ही बड़े-बड़े पदों पर बैठाया है।
सत्ता में बैठी बीजेपी देश के अन्नदाता को परेशान करती है
उन्होंने कहा कि ये देश के लिए बड़े दुख की बात है कि सत्ता में बैठी बीजेपी देश के अन्नदाता को परेशान करती है और उससे नफरत करती है। बीजेपी देश के उन किसानों से नफरत करती है जो देश का पेट पालने का काम करते हैं। अब यही किसान हरियाणा में आने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगे। इस रोष प्रदर्शन में पवन फौजी, सुनील, वीरेंद्र आर्य, सुभाष कौशिक, मनजीत, रघुवीर, लाभ सिंह सिद्धू, सुनील चहल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?