आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस भाजपा विरोधी लहर का फायदा उठाते हुए एक नए जोश दे साथ चुनावी जंग उतरी है और लगातार भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए निशाना साधा जा रहा है, लेकिन बीजेपी पर निशाना साधने के साथ साथ कांग्रेस कहीं न कहीं आपसी मतभेद का दंश भी झेल रही है, जिसको लेकर कांग्रेस को चिंता भी सता रही है।
हालांकि आलाकमान हरियाणा कांग्रेस को एकजुट करने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। हरियाणा चुनाव को लेकर पार्टी में उम्मीदवारों को लेकर मंथन चल रहा है। आपको बता दें हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों को लेकर कांग्रेस के पास लगभग ढाई हजार उम्मीदवारों के आवेदन आए हैं। जिसके चलते कांग्रेस में कहीं न कहीं फुट पड़ती नजर आ रही है।
इन खास लोगों ने पेश की अपनी दावेदारी
हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर काफी बड़ी जिम्मेदारी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां एक तरफ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम पद की दावेदारी पर हैं वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा भी सीएम पद की दावेदारी पेश कर चुकी हैं । इसके लिए वो बाकायदा अपने लिए विधायकी का टिकट चाह रही हैं। खबर भी आ रही है कि कांग्रेस महासचिव और हुड्डा सरकार में मंत्री रहे रणदीप सिंह सुरजेवाला भी विधान सभा चुनाव लड़ना चाहते हैं।
चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे सांसद
दरअसल, हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया ने टिकटों के मंथन के लिए हुई बैठक के बाद मीडिया में कहा कि कोई भी मौजूदा सांसद असेंबली चुनाव नहीं लड़ सकता। सांसद का काम सिर्फ मौजूदा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि बुधवार को लगभग 15-16 टिकटों पर चर्चा हुई। आपको बता दें शनिवार तक लिस्ट के तैयार होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा 7-8 सितंबर को कर सकती है। हरियाणा को लेकर नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?