हरियाणा चुनाव में विनेश की एंट्री से अब तक बवाल मचा हुआ था। लगभग सभी नेता उन पर तंज कस रहे हैं। ऐसे में अब विनेश फोगाट के राजनीति में शामिल होने पर ताऊ महावीर फोगाट ने भी बड़ा बयान दे दिया है। विनेश फोगाट की राजनीतिक एंट्री से चाचा महावीर खुश नजर नहीं आए। विनेश के कांग्रेस में शामिल होने के काफी दिनों बाद महावीर फोगाट ने अपनी चुप्पी तोड़ी। महावीर फोगाट ने कहा कि मैं विनेश की राजनीति में आने के खिलाफ हूं। मैं चाहता हूं कि उसको एक और ओलंपिक खेलना चाहिए। जो गोल्ड मेडल की उसकी ज़िद्द थी उसे पूरा करना था।
विनेश का राजनीति में आने पर विरोध भी किया और उन्हें नसीहत भी दी
बता दें कि महावीर फोगाट गीता, बबीता के पिता और विनेश फोगाट के ताऊ हैं। सिर्फ ताऊ ही नहीं बल्कि उनके गुरु भी हैं और गुरु के हैसियत से ही उन्होंने विनेश को नसीहत दी है। महावीर फोगाट भी कहीं न कहीं विनेश से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वो देश को एक और गोल्ड मेडल दिलवाएं, लेकिन विनेश ने राजनीति में एंट्री लेली। इस बीच विनेश के चाचा महावीर फोगाट ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने राजनीति में आने के लिए विनेश का विरोध किया है।उन्होंने राजनीति में आने के लिए विनेश का विरोध किया है और उन्हें नसीहत भी दी है। महावीर फोगाट ने कहा कि मैं विनेश की राजनीति में आने के खिलाफ हूं। मैं चाहता हूं कि उसको एक और ओलंपिक खेलना चाहिए, जो गोल्ड मेडल की उसकी जिद थी उसे पूरा करना था।
कांग्रेस ने विनेश को जुलाना विधानसभा सीट से मैदान में उतारा
उल्लेखनीय है कि पेरिस ओलंपिक में वज़न को लेकर डिस्क्वालिफाई होने के बाद जहां विनेश का मनोबल टूटा वहीं देश के लिए गोल्ड लाने का सपना में टूट गया था। हालांकि विनेश के फैन, कई सेलिब्रिटी सहित राजनीतिक पार्टियों के नेता विनेश के पक्ष में उतरे और उनके लिए आवाज उठाई। आप, जेजेपी हुए कांग्रेस ने तो विनेश को राज्यसभा सांसद चुनने की भी सिफारिश की थी। पेरिस से लौटने के कुछ दिन बाद ही पहलवान विनेश फोगाट रेलवे की नौकरी से इस्तीफा देकर में कांग्रेस में शामिल हो गई हैं और कांग्रेस ने विनेश को जुलाना विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?