हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री व अंबाला छावनी से भाजपा के उम्मीदवार अनिल विज ने बहुत इंतजार के बाद देर रात कांग्रेस की लिस्ट जारी होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि "दुनिया के अधिकतर काले काम रात को ही होते है इसलिए इनकी (कांग्रेस) जैसी करतूते है उसी अनुसार इनकी लिस्ट रात को जारी की गई है"। इसके अलावा, विज ने कहा कि अब और तब में कोई फर्क नहीं पड़ता इसके लिए उनके सामने चाहे भूपेंद्र सिंह हुड़्डा आ जाए या राहुल गांधी खुद आ जाए। विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
उनके सामने चाहे हुड़्डा आ जाए या राहुल गांधी, कोई फर्क नहीं पड़ता
इधर, जहां भाजपा ने सबसे पहले अपने कैडिडेट की लिस्ट जारी कर दी थी वहीं कांग्रेस ने नामांकन के आख़री दिन ही अपने कैडिडेट की लिस्ट जारी की, इस पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री व अंबाला छावनी से भाजपा के उम्मीदवार अनिल विज ने चुटकी ली और कहा कि दुनिया के सारे काले काम रात को ही होते है इसलिए इनकी जैसी करतूते है उसी समय अनुसार इनकी लिस्ट रात को जारी की है। विज ने कहा कि अब और तब में कोई फर्क नहीं पड़ता इसके लिए उनके सामने चाहे भूपेंद्र सिंह हुड़्डा आ जाए या राहुल गांधी खुद आ जाए।
मोदी जी देश की तरक्की का रोडमैप
हिमाचल के शिमला में मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद को लेकर हरियाणा पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि "जहां जहां कांग्रेस की सरकारें है चाहे हिमाचल है चाहे कर्नाटक है सब जगह ये तुष्टिकरण की नीति पर चल रहे है जो देश के लिए बहुत घातक है"। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ब्यान में कहा है कि उनका एक सपना है कि दुनिया के हर उपकरण में भारत में बनी चिप लगे, इस पर अनिल विज ने कहा कि "मोदी जी देश की तरक्की का रोडमैप है, भारत में बना सेमी कंडक्टर अगर हर उपकरण में लगता है तो हिंदुस्तान में बहुत रोजगार मिलेगा और हिंदुस्तान बहुत तरक्की की ऊंचाइयां छुएगा"।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?