हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज पूरे प्रदेश में मतदान जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पोलिंग शुरू होते ही अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। मताधिकार का प्रयोग करते ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनता से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान दें। वहीं मतदान के बाद, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एक बार फिर कुमारी सैलजा को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा।
इस बार सैलजा ही नहीं हुड्डा को भी दिया ये ऑफर
दरअसल, मतदान के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घर में निराशा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा दोनों ही निराश हैं। एक बार फिर से खट्टर ने कुमारी सैलजा को ऑफर देते हुए कहा कि, अगर बीजेपी में कोई भी आता है तो उसके लिए दरवाजा खुला हुआ है और इस बार यह ऑफर केवल कुमारी सैलजा के लिए ही नहीं था बल्कि भूपेंद्र हुड्डा के लिए भी था।
हरियाणा में बीजेपी नए रिकॉर्ड के साथ जीतेगी : मनोहर
मताधिकार का प्रयोग करने के साथ-साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मौजूदा केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की एक प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग घर ले निकलें और शांतिपूर्वक तरीके से मतदान करें। वहीं, उन्होंने विश्वास जताया है कि हरियाणा में बीजेपी नए रिकॉर्ड के साथ जीतेगी।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?