हरियाणा विधानसभा चुनाव बीच अलग-अलग पार्टियां के नेता पार्टी के तरफ से सीएम के चेहरे को लेकर दावेदारी ठोक रहे हैं, लेकिन इन सब में से अनिल विज एक ऐसे नेता हैं जो एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार सीएम पद के लिए दावेदारी पेश कर चुके हैं।
शनिवार को पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने मतदान के बाद एक बार फिर बड़ा दावा कर दिया है। मतदान के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की ही सरकार बनेगी और अगले मुख्यमंत्री का चेहरा भी आलाकमान ही चुनेगा। उन्होंने आगे कहा कि, अगर पार्टी उन्हें चाहेगी, तो अब अगली मुलाकात सीएम आवास पर ही होगी।
विज ने दावा किया कि हरियाणा में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी
गौरतलब है कि अपनी बयानबाज़ी से अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले दिग्गज नेता अनिल विज ने एक बार फिर सीएम पद के लिए दावेदारी पेश कर आलाकमान को ये जताने का प्रयास किया है कि वो सीएम पद के काबिल है। अंबाला कैंट विधानसभा सीट से उम्मीदवार अनिल विज ने दावा किया कि हरियाणा में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। सीएम का फैसला पार्टी करेगी, अगर पार्टी मुझे चाहती है तो हमारी अगली बैठक मुख्यमंत्री आवास पर होगी। मैं पार्टी में सबसे वरिष्ठ हूं। इनके इस बयान के बाद हरियाणा की राजनीति का माहौल काफी गर्माता नज़र आ रहा है।
शाम 6 बजे तक कर सकेंगे मतदान
इस बार चुनाव आयोग ने 75 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा हरियाणा में करीब एक महीने की जद्दोजहद और विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद आज प्रदेश में एक ही चरण में वोटिंग हैं। आपको बता दें हरियाणा के दो करोड़ तीन लाख वोटर 1031 प्रत्याशियों में से 90 विधायक चुनेंगे। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी, शाम 6 बजे तक मतदान कर सकेंगे।
प्रत्याशियों में 930 पुरुष और 101 महिलाएं
हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों में 930 पुरुष और 101 महिलाएं हैं। 462 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में 67.74 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार चुनाव आयोग ने 75 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा है। हरियाणा में दोपहर 12 बजे तक मतदान प्रतिशत 29.7 प्रतिशत रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा के 20,632 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी और 12 बजे तक मतदान प्रतिशत 29.7 प्रतिशत रहा। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश