हरियाणा के कैथल के गांव मुंदडी के पास आज दशहरे के दिन सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, एक कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं, तीन बच्चे और कार चालक शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि पूरा परिवार पूंडरी से कैथल की ओर कार से आ रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया।
परिवार गांव गुहणा में लगने वाले मेले में जा रहा था
जानकारी मुताबिक मृतक परिवार गांव डीग का रहने वाला था और वे पूंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। मृतक परिवार गांव गुहणा में लगने वाले मेले में जा रहा था। जब वे पूंडरी से कैथल की ओर मूंदड़ी नहर में पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गई व नहर में गिर गई। मौके पर राहगीरों ने कार को डूबते देखा वहां पर आस पास के लोग पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कार में सवार महिलाओं व बच्चों सहित कार चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
तेज रफ्तार में थी कार
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे के को लेकर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा काफी भयानक था। कार चालक काफी स्पीड से कार चला रहा था और इस बीच चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार नहर में जा गिरी। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई।
7 शव मिले, एक शव की तलाश जारी
हादसे का शिकार हुए आठ लोगों में से एक 15 साल के बच्चे का शव नहीं मिल पाया है। जबकि चार महिलाओं, 2 बच्चों व एक कार चालक का शव पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से मौके पर ही बाहर निकाल लिया। 15 साल के बच्चे के शव की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए हैं। इस हादसे में 40 वर्षीय दर्शना, 28 वर्षीय सुखविंद्र, 65 वर्षीय बुजुर्ग चमेली, 17 वर्षीय कोमल, 15 वर्षीय वंदना, 12 वर्षीय रिया, 6 वर्षीय रवनीत, 13 वर्षीय लवप्रीत की मौत हुई है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?