प्रदेश में भाजपा सरकार का तीसरी बार गठन हो चुका है, जहां पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के हर कोने से विधायक मंत्रिमंडल में शामिल किए हैं और भाजपा के मुताबिक उनका मंत्रिमंडल प्रदेश के हर क्षेत्र से मंत्री बनने के चलते सही माना जा रहा है, लेकिन सरकार के गठन के बाद से विपक्ष के नेताओं द्वारा सरकार के गठन को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
गृह मंत्री दो-तीन दिन चंडीगढ़ में रहे अल्पसंख्यकों को प्रतिनिधित्व नहीं दिया
बता दें कि करनाल कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर चिंता जाहिर की है कि हरियाणा सरकार के गठन में अल्पसंख्यकों को किसी भी प्रकार से प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। इससे अल्पसंख्यक समाज में निराशा का माहौल है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है, लेकिन हरियाणा में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई है और इसमें अल्पसंख्यकों को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार के गठन के के लिए गृह मंत्री अमित शाह दो से तीन दिन चंडीगढ़ में रहे। शपथ ग्रहण समारोह भी उनके नेतृत्व में हुआ।
भाजपा भाईचारा खंडित करने का प्रयास कर रही
खेद की बात है कि उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के किसी प्रतिनिधि को मौका नहीं दिया। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए अल्पसंख्यक आयोग का गठन किया गया था। त्रिलोचन सिंह स्वयं इस आयोग के चेयरमैन थे। भाजपा सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग को खत्म कर दिया।
यह एक तरह से अल्पसंख्यकों के हितों पर कुठाराघात है। कांग्रेस जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि भाजपा भाईचारा खंडित करने का प्रयास कर रही है। हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार चुनी है। ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित पूरी सरकार को जनहित के मुद्दों पर बातचीत करते हुए अपने वादे पूरे करने चाहिएं।
related
केरल के हालातों पर सैलजा का बड़ा बयान, कहा - पर्यावरण, आजीविका और प्रशासन तीनों मोर्चों पर सरकार फेल
"राघव चड्ढा को 'मुर्गा' बनाकर पीटा गया"– नवीन जयहिंद का केजरीवाल और चड्ढा पर सनसनीखेज खुलासा !!
राहुल गांधी के बयान पर कृषि मंत्री का पलटवार, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना, राहुल को बताया अपरिपक्व
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?