
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार देर रात्रि अपनी कैबिनेट के विभागों का बंटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गृह, वित्त और आबकारी समेत कुल 12 विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि अम्बाला कैंट से सात बार के विधायक व सबसे वरिष्ठ नेता अनिल विज को ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और श्रम विभाग सौंपा है।
उल्लेखनीय है कि 17 नवंबर को नायब सिंह सैनी ने मंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ 13 अन्य नेताओं को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर, महिपाल ढांढा, विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणवीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती सिंह राव, राजेश नागर और गौरव गौतम शामिल थे।
जानिए किस मंत्री को मिला कौन मंत्रालय
1. नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री : गृह विभाग, वित्त विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग, योजना विभाग, नगर एवं ग्राम नियोजन और शहरी संपदा विभाग सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा-संस्कृति विभाग अभियोजन विभाग, सामान्य प्रशासन हाउसिंग फॉर ऑल, सीआईडी कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग कानून एवं विधायी विभाग और वो सभी विभाग जो किसी को अलॉट नहीं हुए।
2. अनिल विज, कैबिनेट मंत्री: परिवहन विभाग, श्रम विभाग, ऊर्जा विभाग
3. कृष्ण लाल पंवार, कैबिनेट मंत्री : पंचायत एवं विकास, खान एवं भूविज्ञान विभाग
4. राव नरबीर, कैबिनेट मंत्री : उद्योग एवं वाणिज्य विभाग पर्यावरण एवं वन विभाग विदेश सहयोग विभाग सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण
5. महिपाल ढांडा कैबिनेट मंत्री : बेसिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग संसदीय कार्य, अभिलेखागार विभाग
6. विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग
7.अरविंद शर्मा कैबिनेट मंत्री : सहकारिता विभाग जेल विभाग, चुनाव विभाग विरासत एवं पर्यटन विभाग
8. श्याम सिंह राणा कैबिनेट मंत्री : कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पशुपालन एवं डेयरी विभाग मछली पालन विभाग
9. रणबीर गंगवा कैबिनेट मंत्री : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग लोक निर्माण विभाग (PWD)
10.कृष्ण बेदी, कैबिनेट मंत्री : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग आतिथ्य विभाग, वास्तुकला विभाग
11. श्रुति चौधरी, कैबिनेट मंत्री : महिला एवं बाल विकास विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग
12. आरती राव, कैबिनेट मंत्री: स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान आयुष विभाग
13. राजेश नागर, राज्य मंत्री : (स्वतंत्र प्रभार) खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (स्वतंत्र प्रभार) मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग( स्वतंत्र प्रभार)
14. गौरव गौतम, राज्यमंत्री : युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार), खेल विभाग (स्वतंत्र प्रभार) कानून एवं विधायी विभाग
related

.webp)
युवा मॉक पार्लियामेंट में सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, राहुल गांधी पर भी कसे तंज, कहा - कांग्रेस को विपक्ष की गरिमा की भी कोई चिंता नहीं

पहली बार सेवानिवृत्त गैर-आईएएस अधिकारी को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया, कौन हैं नए चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण
.webp)
मंत्री अरविन्द शर्मा बोले - प्रदेश में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं, सीएम पहले ही कह चुके बदमाश हरियाणा छोड़ दें..नहीं तो..!!
Latest stories

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम ने कहा 'आपातकाल' के काले दौर का महिलाओं को ने डटकर किया सामना, गुरुग्राम में मॉक पार्लियामेंट में संबोधित कर रहे थे सीएम