पानीपत में आयोजित मैराथन में मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति के तहत नवीन पुनिया का गाना ड्रग्स फ्री हरियाणा लांच किया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा,पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना भी उपस्थित रहे। इस गाने को हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकार नवीन पुनिया ने गाया है और प्रवीण मुखीजा ने इसका संगीत दिया है। गाने को नवीन लांबा ने लिखा है।
https://www.instagram.com/reel/DBn56PKyc4y/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
इस गाने का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के युवाओं को नशे से दूर रखना
इस बारे जानकारी देते हुए कलाकार नवीन पुनिया ने बताया कि उनके इस गाने का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के युवाओं को नशे से दूर रखना है। गाने में हरियाणा को नशे से बाहर करने की अपील भी की गई है।गाने का बोल हैं " नायब सैनी नै देखो या इसी स्कीम चलाई, नाम नहीं है नशे का, सारे युवा करै पढ़ाई, अरै बिन खर्ची और पर्ची इब मिलै नौकरी पक्की, इब मैरिट का रॉब चालैगा, माच री हरियाणा की धूम... यो फुल स्टॉप चालैगा''
पहले भी कई गाने नशे के विरुद्ध निकाल चुके
गौरतलब है कि नवीन पूनिया भारत की हैंडबॉल की टीम के कप्तान भी हैं और एशियन गेम्स में पाकिस्तान के विरूद्ध आखिरी सेकेंड में निर्णायक गोल करके मेडल दिलवाया था। नवीन पूनिया हरियाणा में नशा मुक्त अभियान के तहत इस से पहले भी कई गाने नशे के विरुद्ध निकाल चुके हैं। इसके अलावा नवीन पूनिया ने अन्य गाने भी गाए हैं। गाने को वरिष्ठ आईपीएस पंकज नैन की उपस्थिति में हरियाणा उदय कार्यक्रम के माध्यम से लांच किया गया।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?