हरियाणा विधानसभा में अचानक एक बड़ा सांप मिलने से हड़कंप मच गया, बताया जा रहा है कि जैसे ही सुबह कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो विधानसभा में सांप देखकर दंग रह गए और दहशत में आ गए कर्मचारियों ने तुरंत सीनियर अधिकारियों को सांप के बारे में सूचना दी।
बड़ा ही जहरीला होता है ये सांप
जानकारी मुताबिक़ शुक्रवार सुबह हरियाणा विधानसभा के अंदर एक भारी भरकम सांप दिखा, जिसे देखते ही कर्मचारियों के होश उड़ गए। कर्मचारियों ने तुरंत सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे सूचित किया उसके बाद उन्होंने वन विभाग के स्नेक एक्सपर्ट को भी विधान सभा में सांप होने की सूचना दी। एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्क्त के बाद सांप को काबू किया। उन्होंने बताया कि यह बड़ा ही जहरीला सांप है और रसेल वाइपर प्रजाति का सांप है। बता दें कि क़रीब चार महीने पहले भी हरियाणा सिविल सचिवालय में भी सांप निकल चुका है।
13 नवंंबर से शीतकालीन सत्र शुरू, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा में 13 नवंबर से शीतकालीन सत्र भी शुरू होने जा रहा है, इसी बीच विधान सभा से जहरीला सांप निकलना सुरक्षा पर गहरे सवाल खड़ा कर रहा है। बता दें कि उक्त सचिवालय तीनों ओर खुला एरिया में है। आसपास के इलाके में काफी बड़ा जंगल है और अनेक पेड़-पौधे भी हैं, वहीं वन विभाग के स्नेक एक्सपर्ट द्वारा उक्त जहरीले सांप को पकड़ने के बाद जान में जान आई। उक्त सांप विश्व के सबसे खतरनाक सांपों में से एक माना जाता है। फिलहाल सांप को दूर जंगल में छोड़ दिया गया है।
4 माह पहले भी फाइलों में छिपा बैठा था सांप
वहीं करीब 4 महीने पूर्व भी हरियाणा सचिवालय में सांप मिलने से हड़कंप मचा था। उस दौरान सांप सचिवालय की चौथी मंजिल तक जा पहुंचा था। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दिए जाने के बाद स्नेक एक्सपर्ट ने सांप काबू किया था। यह सांप डिपार्टमेंट में फाइलों में छिपा बैठा था।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?