loader
The Haryana Story | कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत भाजपा आज 'विश्व की सबसे बड़ी पार्टी' : बड़ोली

कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत भाजपा आज 'विश्व की सबसे बड़ी पार्टी' : बड़ोली

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा से प्रदेश का हर वर्ग जुड़कर अपने आप को बड़ा गौरवांवित महसूस कर रहा है। उक्त बातें हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बुड़ौली ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो.रामबिलास शर्मा की पुत्री डॉ. आशा शर्मा के आवास पर जलपान ग्रहण करने के दौरान कही। उन्होंने कहा पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को 2029  की जीत के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया है।

मंथन कर रहे हैं कि हारी हुई सीटों पर अगले चुनाव में कमल खिले

गत विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है, हम मंथन कर रहे हैं कि हारी हुई 42  विधानसभा सीटों पर अगले चुनाव में कमल खिले, इसके लिए भाजपा संगठन को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने हरियाणा में भाजपा संगठन को खड़ा करने में अपनी जवानी लगा दी। आज भाजपा को यहां तक पहुंचानें में रामबिलास शर्मा के योगदान को कम नहीं आका जा सकता। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं त्याग की बदौलत ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। 

कांग्रेस में एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए होड जारी

एक समय वह होता था जब कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल हमारी संख्या बल देखकर हमारा मजाक उड़ाया करते थे। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में अपना संगठन नहीं खड़ा कर सकी है कांग्रेस में एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए होड जारी है उन्होंने कहा कि हरियाणा में 50 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का पार्टी द्वारा लक्ष्य रखा गया है। हर बुथ पर 250 लोगों को पार्टी से जोड़ना है सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी द्वारा पूरी तरह से पारदर्शिता रखी गई है हरियाणा का हीं नहीं देश का कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन इसे देख सकता है।

जल्द ही इस टारगेट को 50 लाख पूरा किया जाएगा

उन्होंने कहा कि अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने भाजपा की प्राथमिकता सदस्य ले ली है और जल्द ही इस टारगेट को 50 लाख पूरा किया जाएगा। इस मौके पर नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश महता, अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव, भाजपा महेंद्रगढ़ पांचवा मंडलों के प्रधान सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×