loader
The Haryana Story | 'वे नहीं जानती कि पराली क्या होती है' दिल्ली सीएम पर बड़ोली का तंज - बोले पहले खेतों में जाकर पराली देखनी चाहिए

'वे नहीं जानती कि पराली क्या होती है' दिल्ली सीएम पर बड़ोली का तंज - बोले पहले खेतों में जाकर पराली देखनी चाहिए

आतिश को पहले खेतों में जाकर पराली देखनी चाहिए यह भी देखना चाहिए कि पराली बनती कैसे है

प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली सोमवार को करनाल में सदस्यता अभियान को गति देने पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जल्द से जल्द टारगेट पूरा करने का आग्रह किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि करनाल में अभी तक 50 हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। लगभग तीन लाख सदस्य करनाल जिला से बनाएं जाएंगे।

यह भी देखना चाहिए कि पराली बनती कैसे है

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ोली ने एक पत्रकार वार्ता की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पराली जलाने के मुद्दे पर दिल्ली के सीएम आतिशी के बयान का जवाब दिया है। बड़ोली ने कहा कि आतिशी पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं 80 फीसदी कम होने की बात कर रही है जबकि वे ये नहीं जानती कि पराली क्या होती है। आतिश को पहले खेतों में जाकर पराली देखनी चाहिए यह भी देखना चाहिए कि पराली बनती कैसे है।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण को कम करने की व्यवस्था करनी चाहिए, लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता अपनी जिम्मेदारी से बचते हैं और किसानों के नाम का सहारा लेते हैं। देश का किसान जागरूक है और पर्यावरण प्रेमी है। किसान अन्न पैदा कर देश के लोगों का पेट भरते हैं और पर्यावरण की रक्षा भी करते हैं। भाजपा सरकार ने किसानों को जागरूक किया है। पराली प्रबंधन की व्यवस्था की है। आज हरियाणा में एक एकड़ की पराली 7 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक बिकती है। 

कांग्रेस पार्टी कमजोर हो चुकी है और अंदरूनी झगड़ों में फंसी हुई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ोली ने कहा कि करनाल में अभी तक 50 हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। लगभग तीन लाख सदस्य करनाल जिला से बनाएं जाएंगे। बड़ोली ने पार्टी की रचना व योजना के बारे में भी बताया।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद सक्रिय सदस्य बनाएंगे और उन्हें जिम्मेदारियां दी जाएंगी। कांग्रेस द्वारा विपक्ष के नेता नहीं चूने जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमजोर हो चुकी है और अंदरूनी झगड़ों में फंसी हुई है। परिवारवादी कांग्रेस अपने परिवारों को बचाने की लड़ाई में उलझी है, इसलिए अपने भाई व बेटों को स्थपित करने में जुटी है। 

सदस्यता अभियान का मूल मकसद पार्टी को मजबूत करना 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हर बूथ पर 250 से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया गया है। हरियाणा में 50 लाख लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जिसे हम जल्द ही पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का मूल मकसद पार्टी को मजबूत करना है और मजबूत संगठन की ताकत से जनसेवा करना है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि भाजपा सभी स्तर के चुनाव को देखते हुए काम करती है। एक चुनाव पूरा होते ही दूसरे चुनाव की तैयारी में जुट जाती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका, जिला परिषद, ब्लॉक समिति व पंचायत के कोई भी चुनाव हो पार्टी उसे मजबूती से लड़ती है। नगर निगम चुनाव सिंबल पर लड़े जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछला चुनाव भी सिंबल पर लड़ा था और इस बार भी सिंबल पर ही चुनाव लड़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान ये रहे मौजूद   

कार्यक्रम में सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक वेदपाल एडवोकेट, सह प्रमुख संदीप जोशी, जिला अध्यक्ष बृज गुप्ता, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, सदस्यता अभियान करनाल जिला संयोजक निर्मला बैरागी, जिला सहसंयोजक एवं जिला महामंत्री सुनील गोयल असंध विधानसभा प्रमुख यशपाल ठाकुर, इंद्री विधानसभा सदस्यता अभियान प्रमुख प्रवीण लाठर, जिला उपाध्यक्ष राजबीर शर्मा, संजय राणा, जिला महामंत्री जय भगवान सीकरी, पूर्व मंत्री शशि पाल मेहता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, पूर्व मेयर नगर निगम करनाल रेणु बाला गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि कविन्द्र राणा, राजकुमार कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अशोक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×