पुंडरी में चालान को लेकर जनता-पुलिस आमने सामने आ गई है। हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने जैसे ही प्रदेश में चालान के आदेश दिए ठीक उसके बाद पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने भी हलके में आदेश दिए कि बिना हेलमेट, बिना कागज के चालान किए जाए। जिसके बाद लगातार पुंडरी में चालान हो रहे है, जनता में पुलिस को लेकर खासा रोष है, उनका कहना है कि पूंडरी में बिना मतलब चालान काटे जा रहे है, हालांकि विधायक का साफ कहना है कि हर किसी को कानून का पालन करना होगा।
पुलिस वालों को ही पकड़ कर पूछने लगे "आपकी सीट बेल्ट कहां है"
बता दें कि चालान वॉर के बाद आज पुंडरी में पुलिस वालों को ही बिना सीट बेल्ट के जनता ने पकड़ लिया। मामला कुछ यूं हुआ के ट्रॉफिक पुलिस की गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी बिना सीट बेल्ट लगाए जा रहे थे, जिसके बाद नाराज पब्लिक ने पुलिस वालों को ही पकड़ कर पूछने लगे "आपकी सीट बेल्ट कहां है" अब कहां है विधायक सतपाल जांबा...लोगों के चालान के लिए तो बोल दिया अब पुलिस के चालान कौन काटेगा?
पुंडरी ट्रैफिक पुलिस वाहनों के धड़ाधड़ कर रही चालान
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से पुंडरी ट्रैफिक पुलिस वाहनों के धड़ाधड़ चालान कर रही है। क्योंकि पूंडरी विधायक सतपाल जाम्बा ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए थे कि जो यातायात के नियमों का पालन नहीं करते उनके चालान करो। बुलेट पर जो पटाखे मारते हैं, लड़कियों के आगे पीछे घूमते हैं, उनके चालान करने लिए भी निर्देश दिए थे। पुलिस ने चालान करने शुरू क़र दिए, जिससे गुस्साए लोगों ने आज पुलिस को ही निशाने पर ले लिया।
हमारे लिए ये दोहरा कानून क्यों ?
पुंडरी के हाबड़ी मोड़ पर लोगों ने पुलिस की एक गाड़ी व बाइक को घेर लिया और जाम लगाकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते नजर आए। पुलिस की गाड़ी में ड्राइवर ने सीट बैलेट नहीं लगा रखी थी और बाईक चालक पुलिसवाले ने ना तो हेलमेट लगाया था और ना ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी थी। लोग ये कहते दिखे की विधायक ने पुलिस को आमजन के चालान करने लिए तो बोल दिया, लेकिन पुलिस के चालान कौन करेगा।पुलिस कर्मचारी भी ट्रैफिक नियमों को तोड़ रहे है ऐसे में उनकी ख़बर कौन लेगा। लोग ये कहते नजर आए कि हमारे लिए ये दोहरा कानून क्यों ?
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?