हरियाणा के भिवानी जिला के एक गांव में एक बेरहम पिता ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी ही बेटी को इतना पीटा कि उसके शरीर पर चोट के निशान बन गए। लड़की स्कूल में गई तो अध्यापकों ने चोट के निशान देखे और इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए डाल दी। सूचना सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हुई की रविवार को बाल कल्याण परिषद की टीम गांव में पहुंच गई। मामले की जानकारी हासिल की ओर बच्ची को अपने साथ भिवानी ले आई।
ये जख्म किसी और ने नहीं, बल्कि उसी के पिता ने दिए
मामला शनिवार सुबह का है। छह वर्षीय बच्ची प्रतिदिन की तरह स्कूल जा रही थी। स्कूल पहुंची तो अध्यापकों ने चोटों के निशान देखे। लड़की ने बताया कि ये जख्म किसी और ने नहीं, बल्कि उसी के पिता ने दिए हैं। लड़की ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके पिता ने इतनी पिटाई की थी कि उसका हाथ टूट गया था। शिक्षकों ने इसकी सूचना सीडब्ल्यूसी के पूर्व सदस्य को दी। उन्होंने इसकी सूचना सीडब्ल्यूसी को दी। सूचना पाकर सीडब्ल्यूसी के सदस्य सतेन्द्र आज पुलिस की टीम के साथ गांव में पहुंचे।
माता छुड़ाने के लिए जाती है तो उसके साथ भी की जाती है मारपीट
उन्होंने छह वर्षीय लड़की को रेसक्यू किया। टीम ने लड़की के माता के ब्यान दर्ज किए। उसने सीडब्ल्यूसी सदस्यों को बताया कि लड़की का पिता शराब के नशे में बेटी की पिटाई करता है। उसे छुड़ाने के लिए वह जाती है तो उसके साथ भी मारपीट की जाती है। सीडब्ल्यूसी ने बयान दर्ज करके मामले की जानकारी थाना सदर पुलिस को दी है। आज बच्ची का मेडिकल जांच भी करवाई गई हैं। सीडब्ल्यूसी के सदस्य सतेन्द्र ने बताया कि इस तरह का कोई भी मामला हो तो सीडब्ल्यूसी को सूचित करें, जिस पर कार्रवाई की जाएगी।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?