loader
The Haryana Story | पानीपत पहुंची श्रुति चौधरी, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का लिया जायज़ा, अधिकारियों को दिए ये 'ख़ास' निर्देश

पानीपत पहुंची श्रुति चौधरी, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का लिया जायज़ा, अधिकारियों को दिए ये 'ख़ास' निर्देश

नौ दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के लिए विधायक प्रमोद विज कार्यालय में हुई बैठक, हजारों महिलाएं पीएम को सुनने पहुंचेगी

प्रतीकात्मक तस्वीर

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ किया था। प्रधानमंत्री की सोच और जमीनी काम की बदौलत भारत में बेटियां सशक्त हो रही हैं। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण में एक और सशक्त कदम उठाने जा रहे हैं। नौ दिसंबर को पानीपत से ही बीमा सखी योजना का शुभारंभ कर लाखों महिलाओं के लिए रोजगार के द्वार खोल रहे हैं। बीमा सखी अब महिला सशक्तिकरण की ध्‍वज वाहन भी बनेंगी। यह बात हरियाणा की महिला, बाल विकास, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कही। 

तैयारियों का जायजा लिया व अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए

श्रुति चौधरी पानीपत में शहर के विधायक प्रमोद विज के कार्यालय में नौ दिसंबर की रैली के लिए समीक्षा बैठक में बोल रही थीं। बैठक की शुरुआत जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, विधायक प्रमोद विज,गजेंद्र सलूजा के सभी पदाधिकारियों ने श्रुति चौधरी को पुष्प गुच्छ व नीरू विज ने शाल भेंट की। महिला एवं बाल विकास सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने गुरुवार को सैक्टर 13-17 में 9 दिसम्बर को आयोजित किये जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया व अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में महिलाएं शिरकत करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि सभा स्थल पर महिलाओं के लिए पानी की विशेष व्यवस्था करनी होगी।

किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े इस पर विशेष ध्यान देना होगा

महिलाओं के लिए शौचालय से संबंधित टॉयलेट की व्यवस्था पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में पहुंचने वाली महिलाओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े इस पर विशेष ध्यान देना होगा। मंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए बैठने की बेहतरीन व्यवस्था होनी चाहिए। दूर दराज से आने वाली महिलाओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था पर ध्यान देना होगा। उनके लिए भोजन की व्यवस्था पर भी ध्यान देना होगा। महिलाएं समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा प्रशासन गंभीर

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि ऐतिहासिक भूमि पानीपत में प्रधानमंत्री का आगमन जिले ही नहीं प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है। इसमें किसी तरह की कोर कसर नहीं रहनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने मंच का निरीक्षण भी किया। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज ने बताया कि 9 दिसम्बर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा प्रशासन गंभीर है। अधिकारियों को विभागीय अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गई है। 

अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निवर्हन करें  

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निवर्हन करें व इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाने में अपनी भूमिका निभायें। भाजपा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की धरा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश  दिया था जिसका असर पूरे देश दुनिया में दिखाई दे रहा है। आज बेटियां कई क्षेत्रों में बेटों को भी पछाड़ कर आगे बढ़ रही है। इस मौके पर कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×