loader
The Haryana Story | उपराष्ट्रपति ने सीएम सैनी की जमकर की 'तारीफ़'..कहा- 'नायब' निश्चित रूप से कुछ 'नायाब' काम करेंगे

उपराष्ट्रपति ने सीएम सैनी की जमकर की 'तारीफ़'..कहा- 'नायब' निश्चित रूप से कुछ 'नायाब' काम करेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में सबसे पहले श्री भद्रकाली शक्तिपीठ में पहुंचे

प्रतीकात्मक तस्वीर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में सबसे पहले श्री भद्रकाली शक्तिपीठ में पहुंचे। परंपरा अनुसार उन्होंने सपत्नीक श्री भद्रकाली शक्तिपीठ में पूजा की रस्म अदा की इसके उपरांत उपराष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में पहुंचे। उन्होंने सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा तैयार प्रगतिशील हरियाणा राज्यस्तरीय प्रदर्शनी व हरियाणा पैवेलियन का अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, राज्यपाल बंडारु दत्तात्रे, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने भी प्रदर्शनी व पवेलियन का अवलोकन किया उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गीता ज्ञान संस्थानम में आयोजित संगोष्ठी में भी भाग लिया वहां भी मुख्यमंत्री नायब सैनी, राज्यपाल बंडारु दत्तात्रे, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की गरिमामय उपस्तिथि रही। 

गीता का मनन करना बहुत जरूरी

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पधारने से इसकी गरीमा कई गुणा बढ़ गई है। आज के समारोह में आपका पधारना अध्यात्म में आपकी रुचि, धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र व श्रीमद्भगवद्गीता एवं हरियाणा के प्रति आपके लगाव को दर्शाता है। दिव्य ग्रंथ गीता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने की प्रेरणा हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ही मिली है। हमें गर्व है कि पवित्र ग्रंथ गीता भारत का विचार है। मानवता को जीवंत रखने के लिए गीता का मनन करना बहुत जरूरी है।

नायब सिंह सैनी जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति

वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और इनका चरित्र बेदाग है। वे लगनशील और ऊंची सोच के धनी व्यक्ति हैं। नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का टैलेंट और भी उभरेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निश्चित रूप से कुछ नायाब काम करेंगे। हरियाणा प्रदेश को जनता का साथी और सारथी नायब सिंह सैनी के रूप में मिला।

रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया

गीता ज्ञान संस्थानम में आयोजित संगोष्ठी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि हरियाणा प्रदेश गौरवशाली इतिहास के साथ विकासात्मक स्वरूप का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जहां गीता की जन्मस्थली पूरे विश्व में ज्ञान का प्रकाश दे रही है, वहीं हरियाणा सरकार की विकासात्मक उपलब्धि देश के अग्रणी राज्यों में हरियाणा को अतुलनीय पहचान दे रही है। उन्होंने कहा कि विकासात्मक उपलब्धियों में देश के अग्रणी राज्यों में है, हरियाणा की अलग पहचान है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी माता स्वर्गीय केसरी देवी की याद में कदंब और उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ ने अपनी माता स्वर्गीय भगवती देवी की याद में रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया। 

प्रदर्शनी में सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को विस्तार से देखा 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जनसंपर्क विभाग हरियाणा द्वारा तैयार प्रगतिशील हरियाणा राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में हरियाणा सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को विस्तार से देखा और कहानी, अभिलेख व तस्वीरों की जुबानी की प्रदर्शनी को देखते हुए हरियाणा के गौरवमयी इतिहास सहित हरियाणा की विकासात्मक योजनाओं को प्रदर्शित करती स्टॉलों का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की सराहना की। इस प्रदर्शनी में उप राष्ट्रपति ने हरियाणा सरकार की विभागीय विकासात्मक उपलब्धियों व जनसेवा को समर्पित विकास योजनाओं को लेकर लगाई गई स्टॉल का भी अवलोकन किया। 

Join The Conversation Opens in a new tab
×