आगामी 4 फरवरी से 8 फरवरी तक अम्बाला कैंट के खडगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण, फिजिकल एवं मेडिकल का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकुला और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वे पुरुष अभ्यार्थी जो की प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए हैं, वे भाग ले सकते हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण के सभी चयनित अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 20 दिसम्बर 2024 को जारी कर दिये गये हैं। ऐसे सभी उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उम्मीदवार लॉग इन आईडी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। इसी प्रकार से 9 फरवरी से 10 फरवरी तक इसी स्थल पर दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल एवं चंडीगढ़ की अग्निवीर महिला (मिलिट्री पुलिस) अभ्यार्थियों की भी भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा।
इनके एडमिट कार्ड शीघ्र ही जारी किये जायेगे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती हैं तो मुख्यालय भर्ती कार्यालय अम्बाला के जानकारी कक्ष में प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे के बीच में संपर्क कर सकते हैं, ताकि आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?