केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में हथनीकुंड से राजस्थान को यमुना नदी के सरप्लस पानी को उपलब्ध कराने के विषय पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक के उपरांत जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में यमुना नदी के सरप्लस पानी को राजस्थान को उपलब्ध करवाने के लिए विस्तार से चर्चा हुई।
योजना की डीपीआर तैयार की जाएगी
इस विषय को लेकर शीघ्र ही हरियाणा व राजस्थान के अधिकारियों की एक संयुक्त टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में इस योजना की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में यमुना में अतिरिक्त पानी (सरप्लस) का प्रवाह होता है। इस योजना से इस पानी का उपयोग राजस्थान के विभिन्न जिलों में पेयजल आपूर्ति में हो सकेगा। इस योजना में अपर यमुना रिवर बोर्ड भी तकनीकी सहयोग करेगा।
दोनों राज्यों के मध्य एक एमओयू भी हो चुका
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस विषय में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय की पहल पर दोनों राज्यों के मध्य एक एमओयू भी हो चुका है। इसी एमओयू पर आगामी कार्यवाही को लेकर आज की बैठक में चर्चा हुई। उन्होंने बैठक में हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में सेम की समस्या के समाधान के लिए केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय से तकनीकी सहयोग करने की मांग भी रखी। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने इस विषय में शीघ्र ही एक तकनीकी टीम राज्य में भेजने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्रालय से सचिव अशोक कुमार मीणा, अतिरिक्त सचिव राकेश कुमार वर्मा तथा राजस्थान सरकार व अपर यमुना रिवर बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?