फतेहाबाद हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद की नशा तस्करों पर बड़ी कारवाई, गांव गुराणा हिसार से 11.880 किलोग्राम गांजा, एक अवैध हथियार और 17 जिंदा कारतूसों सहित कई मामलों मे वाटिंड आपराधी रविंद्र उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया गया। अपराधी हरियाणा-पंजाब मे सक्रिय बंबीहा गैंग का सदस्य है और हरियाणा के विभिन्न इलाकों में आरोपी के खिलाफ 25 अधिक मामले दर्ज हैं।
तस्कर नशे की डिलीवरी के लिए गांव गुराणा बस स्टैंड पर आए
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद इकाई ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वांटेड अपराधी रवींद्र उर्फ फौजी को हिसार से गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के बंबीहा गैंग से ताल्लुक रखता है और हरियाणा के विभिन्न इलाकों में आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती के 25 से अधिक मामले दर्ज है। एनसीबी फतेहाबाद इकाई के उप निरीक्षक कपिल देव ने बताया कि उपनिरीक्षक सूर्यकांत अपनी टीम के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम के संबंध में बरवाला में मौजूद थे। उसी समय, उपनिरीक्षक को सूचना मिली कि पांच नशा तस्कर नशे की डिलीवरी के लिए गांव गुराणा बस स्टैंड पर आए हैं।
25 से अधिक हत्या, लूट और डकैती के मामले दर्ज
तुरंत कार्रवाई करते हुए, उपनिरीक्षक की टीम ने नशा तस्करों को काबू करने का प्रयास किया। घने कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो नशा तस्कर मोटरसाइकिल, एक कार और एक अन्य झाड़ियों की आड़ लेकर भाग निकले, जबकि एक को काबू कर लिया गया। आरोपी के पास से 11.880 किलोग्राम गांजा के साथ एक अवैध पिस्तौल और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए है, आरोपी की पहचान रवींद्र उर्फ फौजी के रूप में हुई है। आरोपी जींद जिले का रहने वाला है। आरोपी पर हरियाणा में 25 से अधिक हत्या, लूट और डकैती के मामले दर्ज है आरोपी बंबीहा गैंग से भी ताल्लुक रखता है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?