फरीदाबाद के मागर इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक 22 टायर वाले ट्रालेके बिजली के खंभे में टकराने से उसमें भीषण आग लग गई, जिसमें चालक की जलकर मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जब ट्रक मंगर की तरफ से रोड़ी भर के दिल्ली की तरफ जा रहा था। तभी अचानक मोड पर एक बिजली के खंभे से टकरा गया, एक्सीडेंट की वजह से ट्रक ड्राइवर अंदर फस गया जिसकी वजह से उसकी अंदर जलकर मौत हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर राख हो गया।
चालक की जलकर दर्दनाक मौत
साथ में खड़ी एक कार भी इसकी चपेट में आ गई और वह भी जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मृतक चालक की पहचान इबरान खान (30) निवासी कोर्ट खुर्द, रामगढ़, अलवर, राजस्थान के रूप में हुई है। ट्रक में फंसे होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और मौके पर ही जलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मांगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पास में खड़ी कार भी चपेट में आ गई
जानकारी अनुसार मागर चौकी पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे हादसा हुआ है। रोड़ी लेकर एक 22 टायर ट्राला गुरुग्राम से निकला था। जैसे ही मागर चौकी के पास दिल्ली की तरफ जाने के लिए टर्न हुआ तो बिजली के खंभे से टकरा गया। पुलिस की मानें तो शायद चालक ट्राला मोड ही नहीं पाया और बेकाबू होकर बिजली के खंबे से टकरा गया, जिसके कारण ट्राला में आग लग गई।
आग लगने के बाद ड्राइवर ट्राला के केबिन में फंस गया और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। ट्राले में आग लगते ही पास में खड़ी कार भी चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई. आग लगने के समय कार में कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि जहां हादसा हुआ है, वहां एक ढाबा है, उसी के मालिक की कार रोड के पास खड़ी हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?