
अमेरिकी सरकार ने अवैध तरीके से अमेरिका में पहुंचे हुए भारतीयों को डिपोर्ट किया है। अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट के अनुसार, 205 अवैध प्रवासी भारतीयों को डिपोर्ट करने की योजना बनाई गई थी, जिसमें से 186 लोगों को पहले ही लिस्ट में चिह्नित किया जा चुका है। अमेरिका ने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से कुछ दिन पहले उठाया है, जब 12 फरवरी को पीएम मोदी ट्रंप से मिलने वाले हैं।
अमेरिका में रह रहे भारी संख्या में भारतीय प्रभावित होंगे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ डिपोर्टेशन के लिए करीब 15 लाख लोगों को चिन्हित किया गया है, जिसमें 18 हजार भारतीय शामिल हैं। इनकी सूची तैयार की जा चुकी है। इसी क्रम में टेक्सास में 205 भारतीय नागरिकों को लेकर सी-17 सैन्य विमान भारतीय समय अनुसार करीब लगभग 3 बजे रवाना हुआ. विमान में सवार सभी भारतीयों का सत्यापन भारत सरकार द्वारा किया गया। ट्रंप के मास डिपोर्टेशन प्लान से अमेरिका में रह रहे भारी संख्या में भारतीय प्रभावित होंगे।
भारत सबसे अधिक दूरी तय करने वाला गंतव्य
प्रवासियों को निर्वासित करने वाली अमेरिकी सैन्य उड़ानों के लिए भारत सबसे अधिक दूरी तय करने वाला गंतव्य है। पेंटागन ने कहा है कि एल पासो, टेक्सास, सैन डिएगो, कैलिफोर्निया से 5,000 से अधिक प्रवासियों को निर्वासित करने के लिए उड़ानें तैनात हैं। ट्रंप ने पिछले सप्ताह इमिग्रेशन पर अपनी आपातकालीन घोषणा के हिस्से के रूप में सैन्य निर्वासन उड़ानें शुरू की। अब तक लैटिन अमेरिका के लिए प्रवासियों से भरे छह विमान भेजे गए।
अमेरिकी सरकार ने एक विधेयक को भी मंजूरी दी
निर्वासन और सीमा नियंत्रण तब हुआ जब ट्रंप ने पदभार ग्रहण करने के पहले दिन कहा था कि वे दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करते हुए 'लाखों' प्रवासियों को निर्वासित करेंगे। इस संबंध में अमेरिकी सरकार ने एक विधेयक को भी मंजूरी दी, जिसके तहत बिना अनुमति के देश में प्रवेश करने वाले और कुछ अपराधों के आरोपी अप्रवासियों को हिरासत में लेना और निर्वासित करना आवश्यक होगा।
सियासी दबाव भी बढ़ता दिख रहा
अपने चुनाव अभियान के दौरान भी उन्होंने कहा था, 'जब मैं फिर से निर्वाचित होऊंगा, तो हम अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा निर्वासन अभियान शुरू करेंगे।' बता दें यह पहली बार है कि अमेरिका ने अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के लिए सैन्य विमान का इस्तेमाल किया। यह विमान, 6 करोड़ रुपए के खर्च पर अमृतसर पहुंचा, जो चार्टर्ड उड़ान से कहीं ज्यादा महंगा था। पंजाब के NRI मामलों के मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब ट्रंप से मिलकर इस मुद्दे का हल निकालना चाहिए,” जिससे सियासी दबाव भी बढ़ता दिख रहा है।
मेरिका से लौट रहे हरियाणा के लोगो की लिस्ट
- निशान्त (19) खानपुर खुर्द हरियाणा
- आदित्य कुमार (20) भैणी कलां, हरियाणा
- अभिषेक कुमार (21), पियोदा, कैथल, हरियाणा
- साहिल कुमार (19), ढुंदरहेरी, हरियाणा
- विकास कुमार (33), कुरुक्षेत्र, हरियाणा
- जितेश वालिया (31), कैथल, हरियाणा
- खुशप्रीत सिंह (18), इस्माईलाबाद, हरियाणा
- मनदीप सिंह (19), सांडिल, हरियाणा
- रॉबिन हांडा (27), इस्माईलाबाद, हरियाणा
- जगतार सिंह (38), बठेरी, हरियाणा
- रोहित शर्मा (23), खरक भूरा, हरियाणा
- पेरिस (20), शाहाबाद, हरियाणा
- गगनप्रीत सिंह (24), डिगोह, हरियाणा
- जगतार सिंह (40), धानी रामपुरा, हरियाणा
- शिवम सिंह (18), अधोया मुसलमाना बरारा, हरियाणा
- तमन्ना (25), सेवाह, हरियाणा
- शुभम सैनी (30), देहर, हरियाणा
- अनुज (22), रिशपुर, हरियाणा
- योगेश आर्या (21), खेड़ी रामनगर, हरियाणा
- अमन कुमार (36), अटेला, हरियाणा
- अजय (21), चुहारपुर, हरियाणा
- अंकित (25), सोनीपत, हरियाणा
- प्रिंस (18), काकोट, हरियाणा
- रमेश कुमार (35), कैथल, हरियाणा
- सतबीर सिंह (38), जानी, हरियाणा
- विपिन (25), पनौरी, हरियाणा
- गुरनाम सिंह (34), भूना, हरियाणा
- मनदीप सिंह (29), सियोन माजरा, हरियाणा
- सुशील (18), मटोर, हरियाणा
- यशप्रीत सिंह (23), अंबाला सिटी, हरियाणा
- साहिल वर्मा (23), पिहोवा, हरियाणा
- गगनदीप (21), शाहाबाद मारकंडा, हरियाणा
- आर्यन (18), हिसार, हरियाणा
- अक्षय (20), खरड़, हरियाणा
- रवि (26), जींद, हरियाणा
- अरुण पाल (24), घरौंडा, हरियाणा
- संदीप (26), रोहतक, हरियाणा
- आकाश (20), कालरों, हरियाणा
- गुरजंट सिंह (23), सैना सैदा, हरियाणा
- विक्रांत (24), भिवानी, हरियाणा
- सिमरनदीप सिंह (22), अंबाला, हरियाणा
- मनीष (25), पानीपत, हरियाणा
- जतिन कैनवाल (14), नीलोखेड़ी, हरियाणा
- ओमी देवी (45), खेड़ी साकरा, हरियाणा
- काजल कैनवाल (15), नीलोखेड़ी, हरियाणा
- परमजीत सिंह (46), हैबतपुर, हरियाणा
- साहिब सिंह (41), पिहोवा, हरियाणा
- मनिंदर कौर (37), कुरुक्षेत्र, हरियाणा
- गुरप्रीत सिंह (33), अरनोली, हरियाणा
- सुमित सिंह (22), असंध, हरियाणा
- मनोज (33), करनाल, हरियाणा
- अंकित (22), कासन, हरियाणा
related

.webp)
युवा मॉक पार्लियामेंट में सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, राहुल गांधी पर भी कसे तंज, कहा - कांग्रेस को विपक्ष की गरिमा की भी कोई चिंता नहीं

पहली बार सेवानिवृत्त गैर-आईएएस अधिकारी को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया, कौन हैं नए चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण
.webp)
मंत्री अरविन्द शर्मा बोले - प्रदेश में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं, सीएम पहले ही कह चुके बदमाश हरियाणा छोड़ दें..नहीं तो..!!
Latest stories

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम ने कहा 'आपातकाल' के काले दौर का महिलाओं को ने डटकर किया सामना, गुरुग्राम में मॉक पार्लियामेंट में संबोधित कर रहे थे सीएम