बहादुरगढ़ शहर में बढ़ती चोरी और अपराध की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों पर अब पुलिस की पैनी नजर रहने वाली है। शहर के चप्पे चप्पे पर नजर रखने के लिए 100 जगहों पर करीबन 350 अत्याधुनिक कैमरे लगाए जा रहे हैं। संभवत्या इस महीने के आखिर तक सभी कैमरे चालू हो जाएंगे। वाई फाई ए आई टैक्नोलोजी के कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिनमें गाड़ी के नम्बर से लेकर फेस डिटैक्शन जैसी सुविधाएं भी हैं।
कंट्रोल रूम शहर थाना में बनाया गया
बहादुरगढ़ चैम्बर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज और फुटवीयर पार्क एसोसिएशन मिलकर इस प्रोजैक्ट को फंडिंग कर रही है। बीसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र छिकारा ने बताया कि इस पूरे प्रोजैक्ट पर करीबन डेढ करोड़ रूप्ए खर्च हो रहा है और इस महीने के आखिर तक शहर के हर चैक चैराहे और औद्योगिक सैक्टरों में सीसीटीवी कैमरे लगकर शुरू हो जाएंगे। इनका कंट्रोल रूम शहर थाना में बनाया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत लगाए जा रहे इन लैटेस्ट टैक्नोलोजी के कैमरों का भविष्य में इस्तेमाल रैश ड्राईविंग और स्पीड में गाड़ी चलाने वालों के चालान के लिए भी किया जाएगा।
उद्योगपतियों ने शहर भर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कदम आगे बढ़ाया
दरअसल बहादुरगढ़ शहर में पहले हरियाणा सरकार ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए बजट मंजूर किया था। लेकिन विभागों के आपसी तालमेल के चलते काम नही हो पाया। ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिगत उद्योगपतियों ने शहर भर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कदम आगे बढ़ाया। पुलिस के साथ मिलकर शहर के हर हिस्से को कैमरों से कवर किया जा रहा है, ताकि अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके। अब तक 43 लोकेशनों पर 118 कैमरे लगने का काम पूरा भी हो चुका है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?