पंचकूला के सेक्टर 2 लोटस स्पा में डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के दिशा निर्देश पर एसीपी हैडक्वाटर विक्रम नेहरा की अध्यक्षता में छापेमारी कर अवैध रूप से चल देह व्यपार पर कार्यवाई करते हुए लोटस स्पा के संचालक वरिंदर ,3 ग्राहक को गिरफ्तार किया गया और मोके से 6 युवतियों को रेस्क्यू कर छुड़वाया गया। एसीपी हैडक्वाटर विक्रम नेहरा ने बतायाकि की डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ओर सेक्टर 2 चोंकी पुलिस द्वारा जॉइंट ऑपरेशन कर 4 लोगो को गिरफ्तार किया ओर मौके से अपत्तिजनक चीज़े व पैसे भी बरामद किए है।
6 लड़कियों को रेस्क्यू कर छुड़वाया
इस छापेमारी की अगुवाई कर रहे एसीपी हेडक्वार्टर विक्रम नेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से इस सपा की शिकायत आ रही थी। इसकी जांच पड़ताल की जाएगी। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि सेक्टर 2 में लोटस स्पा के नाम से मसाज सेंटर चलाया जा रहा था और वहां पर अवैध रूप से देह व्यापार का काम किया जा रहा था और पुलिस ने अपना डमी कस्टमर बनाकर वहां भेजा तो जानकारी पुख्ता हुई, जिसके बाद पुलिस टीम बनाकर डिटेक्टिव स्टाफ और सेक्टर 2 चौकी पुलिस के साथ छापेमारी की गई और वहां से 6 लड़कियों को रेस्क्यू कर छुड़वाया गया।
तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया
इसके साथ ही मसाज सेंटर के संचालक वरिंदर कुमार को गिरफ्तार किया है और इसके साथ ही तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया, उन्होंने बताया कि इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और कानून के तहत जो भी धाराएं होगी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कोई भी स्पा सेंटर अगर इस प्रकार की गतिविधि में पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी आगामी दिनों में कार्रवाई की जाएगी और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?