सड़क नेटवर्क और कनेक्टिविटी में सुधार होने से जनता को लाभ मिले व आवागमन में बेहतर सुविधा मिले इसके लिए हरियाणा सरकार नए सड़के बनाने के साथ-साथ पुराणी सड़कों की गुणवत्ता और स्थिति में सुधर लाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा के 4 जिलों भिवानी, फतेहाबाद, करनाल और यमुनानगर में लगभग 54.22 करोड़ रुपये की लागत से 886 किलोमीटर लंबाई की 373 सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है।
11 सड़कों की स्पेशल रिपेयर
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिला भिवानी में 11 सड़कों की स्पेशल रिपेयर की जाएगी, जिनकी कुल लंबाई 47.7 किलोमीटर है। साथ ही, 18.6 किलोमीटर लंबाई की 4 सड़कों का सुधारीकरण किया जाएगा। इन पर क्रमशः 8.17 करोड़ रुपये तथा 3.95 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
94 सड़कों की मरम्मत की जाएगी
इसके अलावा, भिवानी में वार्षिक रिपेयर श्रेणी के तहत 265 किलोमीटर लंबाई की 94 सड़कों की मरम्मत की जाएगी, जिस पर 2.19 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसी प्रकार, जिला फतेहाबाद में वार्षिक रिपेयर श्रेणी के तहत 252 किलोमीटर लंबाई की 109 सड़कों की मरम्मत की जाएगी, जिस पर लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत आएगी। साथ ही, लगभग 12.65 करोड़ रुपये की लागत से 24.3 किलोमीटर लंबाई की 7 सड़कों का सुधारीकरण किया जाएगा।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?