महेंद्रगढ़ जिले में अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, पिछले दो महीने जनवरी और फरवरी में अवैध खनन को लेकर 800 से भी अधिक वाहनों की चेकिंग की गई, जबकि 58 वाहनों को इंपाउंड किया गया और इन पर 45 लाख रुपए से भी अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
लगातार अवैध खनन के मामले में छापेमारी और वाहनों की चेकिंग की जा रही
पिछले लंबे समय से जिला प्रशासन को अवैध खनन को लेकर शिकायतें मिल रही थी जिस पर जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए विशेष टीमों का गठन किया, जिनमें एसडीएम के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं और लगातार अवैध खनन के मामले में छापेमारी और वाहनों की चेकिंग की जा रही है जिससे कि अवैध खनन को रोका जा सके महेंद्रगढ़ जिले में जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन के मामले को लेकर जनवरी-फरवरी 2025 में 800 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई, जिनमें से 58 वाहनों को इंपाउंड किया गया। यही नहीं बल्कि इन वाहनों पर 45 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
फरवरी माह में 256 वाहनों की चेकिंग की गई
जिला उपायुक्त विवेक भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध खनन को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है, जिसके तहत जनवरी माह में 563 वाहनों की चेकिंग की गई जिनमें से 24 वाहनों को इंपाउंड किया गया और 19 वाहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। यही नहीं बल्कि इन पर 17 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इसी तरह फरवरी माह में 256 वाहनों की चेकिंग की गई और जिसमें से 34 वाहनों को इंपाउंड किया गया और 12 वाहनों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए गए हैं और इन पर 28 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
इस मामले में सरपंचों की भी बैठक ली गई
जिला उपायुक्त विवेक भारती ने जानकारी देते हुए कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिसमें एसडीएम के अलावा पुलिस विभाग का भी काफी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरपंचों की भी बैठक ली गई है और उन्हें कहा गया है कि कहीं भी अवैध खनन होता है तो तुरंत इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दें ताकि अवैध खनन को रोका जा सके उन्होंने कहा कि यह अभियान तब तक चलेगा जब तक अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग जाता।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?