पानीपत निकाय चुनाव के बाद विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। मॉडल टाउन की छह सड़कों पर बिजली के खंभे शिफ्ट करने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए 4.18 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। बिजली निगम अब खंभों को शिफ्ट करेगा। इसके बाद सड़कें करीब 10 फीट और चोड़ी हो जाएंगी। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगा। पहले लोकसभा, फिर विधानसभा और अब नगर निगम चुनाव के चलते आचार संहिता लागू हो गई थी।
अब विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी
नगर निगम में रविवार को मतदान हुआ है। इन सबके चलते शहर में कई विकास कार्य लगातार बाधित हो रहे थे। अब चुनाव संपन्न हो गए हैं। 12 मार्च को मतगणना है, उसके बाद इन विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। बिजली निगम ने पिछले दिनों लाइनों व खंभों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव नगर निगम को भेजा था। इसी बीच नगर निगम चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई। अधिकारी वार्डबंदी और नई मतदाता सूची में लग गए थे। इसलिए ये काम भी अधर में था।
विधायक प्रमोद विज द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास
पानीपत शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की दिशा में विधायक प्रमोद विज द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, इस दिशा में विधायक ने मॉडल टाउन की 6 सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य करवाने हेतु नगर निगम से इन सड़कों में स्थित बिजली के पोल की शिफ्टिंग की राशि बिजली विभाग को हस्तांतरित करवा दी है। विधायक विज के द्वारा लगातार शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने हेतु कार्य किए जा रहे है। शहरी विधायक विज के द्वारा पूर्व में शहर में अंडरपास निर्माण, मुख्य सड़कों के निर्माण और फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है।
इन सभी सड़कों का होगा चौड़ीकरण और नवीनीकरण
- परूथी चौक से गुरु तेग बहादुर कॉलोनी तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण
- मॉडल टाउन ईजी डे से शिवाजी स्टेडियम से कृष्णा ज्वेलर्स से लाल टंकी होते हुए गुरुद्वारा तक जाने वाली रोड का चौड़ीकरण
- राम शरणम् मंदिर से रामलाल चौक होते हुए अनेजा पेट्रोल पंप तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण
- गौतम नगर (ईदगाह रोड) से सोनी हॉस्पिटल होते हुए राधा विहार कॉलोनी तक सड़क का चौड़ीकरण
- निकीतासा से गुरुद्वारा चौक तक सड़क का चौड़ीकरण
- टाउनशिप क्लब से राम लाल चौक तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?