हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की ओर से सरकार से बीपीएल परिवारों के बारे में सवाल पूछा गया था। जवाब में सरकार ने जो बताया है, उस में बीजेपी सरकार की पोल खुल गई, सरकार ने बताया कि वर्ष 2020-21 में बीपीएल राशन कार्ड की संख्या 11 लाख 9 हजार 865 थी जबकि लाभार्थियों की संख्या 52 लाख 40 हजार 111 थी। इसी प्रकार वर्ष 2021-22 में राशन कार्ड की संख्या बढ़कर 11 लाख 21 हजार 656 जबकि लाभार्थियों की संख्या 49 लाख 9 हजार 594 थी। वर्ष 2022-23 में 26 लाख 46 हजार 475 राशन कार्ड थे, जबकि उसके लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 12 लाख 12 हजार 176 हो गई थी।
ये आंकड़े हकीकत को उजागर कर रहे
इसी प्रकार वर्ष 2023-24 में राशन कार्ड की संख्या 44 लाख 99 हजार 450 हो गई थी जबकि लाभार्थी बढ़कर 1 करोड़ 80 लाख 44 हजार 94 हो गए थे। वर्ष 2024-25 में राशन कार्ड जहां बढ़कर 51 लाख 96 हजार 380 हो गए वहीं लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 13 लाख 49 हजार 764 हो गई है। उक्त बातें कुमारी सैलजा ने मीडिया को जारी एक बयान में कही। सैलजा ने कहा हरियाणा की भाजपा सरकार विकास के बड़े-बड़े छूटे दावे करती हैं, लेकिन सरकार के ये आंकड़े हकीकत को उजागर कर रहे हैं कि हरियाणा में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है।
बेरोजगार युवा हताश होकर अपराध व नशे के दलदल में फंस रहे
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। विकास के झूठे आंकड़े पेश करने की बजाय धरातल पर जो हालात है, उसे सुधारने की तरफ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि न सिर्फ गरीबों की संख्या बढ़ रही है बल्कि प्रदेश पर कर्ज का बोझ भी बढ़ रहा है। इन सब बातों पर गंभीरता दिखाते हुए भाजपा सरकार को काम करना होगा ताकि यहां के लोगों का जीवन स्तर सुधारा जा सके।लोगों के पास आय का कोई साधन नहीं है। बेरोजगारी बढ़ रही है जिस कारण गरीबी भी बढ़ रही है। बढ़ती गरीबी व घटते रोजगार के साधनों का ही प्रभाव है कि प्रदेश में नशा अपने चरम पर पहुंच गया है। बेरोजगार युवा हताश होकर अपराध व नशे के दलदल में फंस रहे हैं।
जब प्रति व्यक्ति आय बढ़ रही है तो फिर बीपीएल परिवार कैसे बढ़ रहे हैं
उन्होंने कहा कि बजट के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने आंकड़ा पेश करते हुए बताया था कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। यह आय बढ़कर 3 लाख 53 हजार रुपये तक पहुंच गई है। कुमारी सैलजा ने कहा कि जब प्रति व्यक्ति आय बढ़ रही है तो फिर बीपीएल परिवार कैसे बढ़ रहे हैं। बीपीएल परिवार की श्रेणी में वहीं व्यक्ति या परिवार आता है जिसकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से कम होती है। एक तरफ सरकार प्रति व्यक्ति आय 3 लाख 53 हजार रुपये बता रही है, वहीं बीपीएल परिवारों की आय कम हो रही है। इसी कारण बीपीएल लोगों की संख्या महज 5 साल में 52 हजार से बढ़कर 2 करोड़ 13 लाख तक पहुंच गई है।
related
केरल के हालातों पर सैलजा का बड़ा बयान, कहा - पर्यावरण, आजीविका और प्रशासन तीनों मोर्चों पर सरकार फेल
"राघव चड्ढा को 'मुर्गा' बनाकर पीटा गया"– नवीन जयहिंद का केजरीवाल और चड्ढा पर सनसनीखेज खुलासा !!
राहुल गांधी के बयान पर कृषि मंत्री का पलटवार, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना, राहुल को बताया अपरिपक्व
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?