
भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को सेवा साधना केंद्र, पट्टीकल्याण, समालखा पानीपत में प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने प्रस्तावना पढ़ी। इससे पहले द्वीप प्रज्जवलित कर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने पहले सत्र की शुरूआत की। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कार्यकर्ताओं को समन्वय का महत्व बताया वहीं प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने भाजपा का इतिहास और विकास पर चर्चा की।
सभी भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और मंडल अध्यक्षों को संगठनात्मक मंत्र दिए
लोकसभा अनुसार तीन हॉल में अलग-अलग विषयों पर वरिष्ठ नेताओं ने बारी-बारी से अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अटल जी जन्म शताब्दी वर्ष पर अटल जी को भी याद किया और एक देश, एक चुनाव विषय पर विजयपाल एडवोकेट और डा. कमल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। यह प्रशिक्षण शिविर तीन हॉल में आयोजित किया गया जिसमें बारी-बारी से वरिष्ठ नेताओं ने हरियाणा के सभी भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और मंडल अध्यक्षों को संगठनात्मक मंत्र दिए।
सौदान सिंह ने कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं को भी शांत किया और उनके सवालों के जवाब भी दिए
पहले सत्र में संगठनात्मक समन्वय विषय पर बोलते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि संगठन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं में तालमेल आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समन्वय से संगठन को मजबूती मिलती है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी पार्टी के अनुशासित एवं संगठित दल के कार्यकर्ता हैं, हमें अपने संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
हमारी पार्टी की संगठनात्मक संरचना का प्रारंभ बूथ से होती है, इसीलिए हमें अपने बूथों की संरचना को मजबूत करना है। हमारा लक्ष्य अंत्योदय है, यानि की विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। सौदान सिंह ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं को भी शांत किया और उनके सवालों के जवाब भी दिए।
डा. सतीश पूनिया ने भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर अपने विचार रखे
कार्यशाला के दूसरे सत्र में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर अपने विचार रखे। डा. पूनिया ने भारतीय जनसंघ की स्थापना और भारतीय जनता पार्टी के गठन पर बताया। प्रदेश प्रभारी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान का भी वर्णन लिया। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा देश में सुशासन, विकास, एकता एवं अखंडता के लिए कृतसंकल्प है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कम समय में ही अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। पीएम मोदी ने विश्व में भारत की गरिमा को पुनःस्थापित किया, राजनीति पर लोगों के विश्वास को फिर से स्थापित किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अन्त्योदय, सुशासन, विकास एवं समृद्धि के रास्ते पर देश आगे बढ़ रहा है।
बड़ौली ने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं के साथ-साथ संगठन की महिमा बताई
तीसरे सत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं के साथ-साथ संगठन की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के विकास को नई ऊंचाई प्रदान की है।
बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के लिये ऋण से लेकर खाद तक की नयी नीतियां जैसे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड, आदि ने कृषि के तीव्र विकास की अलख जगाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्किल इंडिया’, अमृत मिशन, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं से भारत को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में मजबूत कदम उठाए हैं।
सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि जनधन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी अनेक योजनाएं देश में एक नयी क्रांति का सूत्रपात कर रही हैं। बड़ौली ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ देश और प्रदेश के हर नागरिक को मिल रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुटता से कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग सरकार की योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ ले सकें। आज की कार्यशाला में सत्र अनुसार कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डा. अर्चना गुप्ता, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता, वेदपाल एडवोकेट, बंतो कटारिया, प्रतिभा सुमन और शैलेन्द्र पाण्डेय ने अलग-अलग सत्रों की अध्यक्षता की।
related

.webp)
युवा मॉक पार्लियामेंट में सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, राहुल गांधी पर भी कसे तंज, कहा - कांग्रेस को विपक्ष की गरिमा की भी कोई चिंता नहीं

पहली बार सेवानिवृत्त गैर-आईएएस अधिकारी को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया, कौन हैं नए चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण
.webp)
मंत्री अरविन्द शर्मा बोले - प्रदेश में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं, सीएम पहले ही कह चुके बदमाश हरियाणा छोड़ दें..नहीं तो..!!
Latest stories

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम ने कहा 'आपातकाल' के काले दौर का महिलाओं को ने डटकर किया सामना, गुरुग्राम में मॉक पार्लियामेंट में संबोधित कर रहे थे सीएम