
पार्टी से संबंधित विशेष कार्य योजनाओं, भाजपा मुख्यालय को रोहतक से पंचकूला शिफ्ट करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यमुनानगर दौरे को लेकर रोहतक कार्यलय में बैठक का आयोजन किया जाएगा और इन मुद्दों पर बैठक में विशेष चर्चा की जाएगी। बता दें कि अभी तक हरियाणा बीजेपी का प्रदेश मुख्यालय रोहतक में है, लेकिन अब प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पंचकूला में होगा। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली मौजूद रहेंगे। सभी मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही विधानसभा उम्मीदवार रहे सभी नेता भी बैठक में मौजूद रहेंगे।
प्रदेश भर में सभी बूथों पर सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन भी होंगे
भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अप्रैल से पंचकमल कार्यालय से ही पार्टी की प्रदेश स्तरीय प्रशासनिक गतिविधियां चलेंगी। भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगी। पार्टी ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में 20 हजार 629 बूथ हैं और हर बूथ पर कार्यक्रम होंगे। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में सभी बूथों पर सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन भी होंगे।
पंचकमल कार्यालय को प्रदेश कार्यालय के रूप में बदलने का निर्णय लिया
इसके साथ ही इसी दिन भाजपा का प्रदेश कार्यालय भी मंगल कमल रोहतक से पंचकमल पंचकूला में शिफ्ट हो जाएगा। भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को ‘‘पंच कमल’’ कार्यालय भाजपा का मुख्यालय होगा। पूनिया ने कहा कि 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली समेत तमाम बड़े नेता पार्टी उपस्थित रहेंगे। इससे पहले चंडीगढ़ में ही भाजपा का प्रदेश कार्यालय था। अब संगठन ने पंचकूला स्थित पंचकमल कार्यालय को प्रदेश कार्यालय के रूप में बदलने का निर्णय लिया है। प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि डॉ मंगल सेन के निधन के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय की शुरूआत रोहतक से हुई थी।
कल से रोहतक के बजाय भाजपा की राजनीति का केंद्र पंचकूला होगा
भारतीय जनता पार्टी 34 वर्ष बाद अपनी राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बदलने जा रही है। बता दें कि 1990 से भाजपा की राजनीति की गतिविधियों का केंद्र रोहतक रहा है। अब कल से रोहतक के बजाय भाजपा की राजनीति का केंद्र पंचकूला होगा और अब प्रदेश संगठन मंत्री अधिकतर समय पंचकूला में बैठेंगे। वहीं रोहतक से कार्यालय का संचालन जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि जनसंघ के समय प्रदेश की राजनीति में डॉ. मंगलसेन का दबदबा था। दो दिसंबर 1990 में डॉ. मंगलसेन के निधन के बाद रोहतक के सोनीपत रोड पर किराए के भवन में भाजपा प्रदेश कार्यालय का संचालन शुरू हुआ था।
इसका मकसद सरकार और संगठन तालमेल को और सुदृड़ करना
इसी प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 1996 से 2000 तक भाजपा के प्रदेश प्रभारी पद पर रहते हुए प्रवास पर रहे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी 1995 से 2000 तक संगठन मंत्री के नाते यहां रहे। जनसंघ के समय में 1969 में करनाल से प्रदेश कार्यालय संचालित होता था।1977 में प्रदेश कार्यालय चंडीगढ़ में स्थापित हुआ। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक देशभर में अधिकतर राज्यों में प्रदेश की राजधानी में ही संगठन के मुख्यालय संचालित हैं, जबकि भाजपा का प्रदेश कार्यालय रोहतक से संचालित होता है। केंद्रीय संगठन ने प्रदेश की राजधानी के निकट ही मुख्यालय के संचालन के लिए आदेशित किया है। इसका मकसद सरकार और संगठन तालमेल को और सुदृड़ करना है।
related

.webp)
युवा मॉक पार्लियामेंट में सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, राहुल गांधी पर भी कसे तंज, कहा - कांग्रेस को विपक्ष की गरिमा की भी कोई चिंता नहीं

पहली बार सेवानिवृत्त गैर-आईएएस अधिकारी को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया, कौन हैं नए चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण
.webp)
मंत्री अरविन्द शर्मा बोले - प्रदेश में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं, सीएम पहले ही कह चुके बदमाश हरियाणा छोड़ दें..नहीं तो..!!
Latest stories

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम ने कहा 'आपातकाल' के काले दौर का महिलाओं को ने डटकर किया सामना, गुरुग्राम में मॉक पार्लियामेंट में संबोधित कर रहे थे सीएम