हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज अकसर अपने किसी न किसी अनोखे अंजाज़ से सुर्ख़ियों में रहते हैं और प्रदेश की जनता को भी उनके ये अंदाज़ खूब लुभाते हैं। आज एक बार फिर अनिल विज अपने निराले और लोकप्रिय अंदाज़ में नजर आए। मंत्री विज ने वर्ष 1972 में रिलीज़ हुई प्रसिद्ध फिल्म ‘अमर प्रेम’ के मशहूर गीत ‘‘कुछ तो लोग कहेंगे’’ को गाकर और गुनगुनाकर आसपास बैठे लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यह गीत लोगों को समाज की आलोचना से ऊपर उठकर जीवन जीने का संदेश देता
लिहाज़ा विज का यह अंदाज़ न केवल उनके संवेदनशील और सांस्कृतिक रुझान को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि कला और भावनाएं समाज के साथ जुड़ाव का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उनके इस गीत गायन को उपस्थितों ने खूब सराहा और तालियों से स्वागत किया। इस गीत को किशोर कुमार ने स्वरबद्ध किया था, इसके गीतकार आनंद बख्शी और संगीतकार आर. डी. बर्मन रहे हैं। विज द्वारा प्रस्तुत यह गीत लोगों को समाज की आलोचना से ऊपर उठकर जीवन जीने का संदेश देता है।
इस गीत के बोल इस प्रकार हैं :
कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना
छोड़ो बेकार की बातों में कहीं बीत ना जाए रैना
कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना
कुछ रीत जगत की ऐसी है, हर एक सुबह की शाम हुई
तू कौन है, तेरा नाम है क्या, सीता भी यहाँ बदनाम हुई
फिर क्यूँ संसार की बातों से, भीग गये तेरे नयना
कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना
छोड़ो बेकार की बातों में कहीं बीत ना जाए रैना
कुछ तो लोग कहेंगे ... हमको जो ताने देते हैं, हम खोए हैं इन रंगरलियों में
हमने उनको भी छुप छुपके, आते देखा इन गलियों में
ये सच है झूठी बात नहीं, तुम बोलो ये सच है ना
कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना
छोड़ो बेकार की बातों में कहीं बीत ना जाए रैना
कुछ तो लोग कहेंगे ...
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?