
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश स्तरीय 46 वां स्थापना दिवस पंचकूला में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं सहित प्रदेशवासियों को भाजपा के स्थापना दिवस और रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य जीवन की कामना की।
6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ
अटल सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पहले अध्यक्ष बने। अटल जी के नेतृत्व में जनसंघ के बाद भाजपा की यात्रा दो सांसदों से शुरू होकर इतनी तेज गति से आगे बढ़ी कि पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीन बार जनता ने भाजपा को समर्थन दिया और आज नॉन स्टॉप भाजपा की सरकार देश में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने एनडीए का गठन किया, जिसे आज प्रधानमंत्री मोदी भी साथ लेकर चल रहे हैं और देश को आगे बढ़ाने और विकसित करने का काम कर रहे हैं।
डा. मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को गति देते हुए देश को आगे बढ़ा रहे
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आगे बढ़े। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डा. मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को गति देते हुए देश को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश गति से बदला है। आयुष्मान कार्ड से गरीबों को इलाज हो रहा है। देश में प्रधानमंत्री जन औषधालय खुले हैं जहां सस्ती दवाईयां लोगों को मिल रही है।
कार्यकर्ताओं की मेहनत और तपस्या का परिणाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए गर्व और गौरव की बात है कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल से संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज अटल पार्क का शिलान्यास हुआ है, इस पार्क में अटल जी की स्मृतियां देखने को मिलेगी और अटल जी की एक बड़ी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। सैनी ने कहा कि भाजपा आज एक वट वृक्ष बनी है और इसे वट वृक्ष बनाने में कई पीढ़ियां खपी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और तपस्या का परिणाम है कि देश के 140 करोड़ लोगों को वट वृक्ष रूपी भाजपा छांव देने का काम कर रही है।
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवी आर्थिक ताकत बना
पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने गरीब व्यक्ति को मजबूत करते हुए मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। नायब सैनी ने कहा कि देश और प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। सड़क मार्ग द्वारा चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली एयरपोर्ट का सफर दो ढाई घंटों में पूरा हो रहा है। सैनी ने कहा कि भारत के विकसित राष्ट्र बनने में हम सभी कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका रहने वाली है। हमारा नेता अगर कोई बात बोलता है तो उसकी जिम्मेदारी पूरी टीम की होती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवी आर्थिक ताकत बना और जल्द ही 2029 से पहले विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति भारत बन जाएगा।
related

.webp)
युवा मॉक पार्लियामेंट में सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, राहुल गांधी पर भी कसे तंज, कहा - कांग्रेस को विपक्ष की गरिमा की भी कोई चिंता नहीं

पहली बार सेवानिवृत्त गैर-आईएएस अधिकारी को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया, कौन हैं नए चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण
.webp)
मंत्री अरविन्द शर्मा बोले - प्रदेश में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं, सीएम पहले ही कह चुके बदमाश हरियाणा छोड़ दें..नहीं तो..!!
Latest stories

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम ने कहा 'आपातकाल' के काले दौर का महिलाओं को ने डटकर किया सामना, गुरुग्राम में मॉक पार्लियामेंट में संबोधित कर रहे थे सीएम