हरियाणा के करनाल में मधुबन के पास एक बहुत ही बड़ा हादसा हो गया, जिसमें पंजाब रोडवेज बस की हाइड्रा (क्रेन) के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 12 सवारी घायल हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रिंग रोड के काम के लिए क्रेन हाइवे पर मुड़ रही थी, तभी अचानक पंजाब रोडवेज से टक्कर हो गई, जिससे लम्बा जाम लगने से यातायत भी काफी देर तक प्रभवित रहा। बस में कई यात्री सवार थे और बस दिल्ली से लुधियाना जा रही थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहीं क्रेन का चालक मौके सा फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
10 से 15 लोग घायल, तीन से चार गंभीर
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस जांच अधिकारी गौरव पुनिया ने जानकारी देते हुए बताया कुछ देर पहले उन्हें सूचना मिली थी कुटेल पुल के ऊपर दिल्ली से पंजाब तरफ पंजाब रोडवेज की बस जा रही हैं, उसका एक्सीडेंट हो गया है। तुरंत यहां घटना स्थल पर पहुँचे। हादसे में 10-15 लोगो को काफी चोटें लगी हुई थी।
बस चालक भी बस में फंसा हुआ था लोगों की मदद से बस में फंसे हुए ड्राइवर को बस से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। उन्होंने बताया पंजाब रोडवेज की बस क्रेन से टकरा गई जिस वजह से ये हादसा हुआ। क्रेन चालक फरार हो चुका है। बस चालक के इलाज के बाद उसके बयान लिए जाएंगे और कार्रवाई की जाएगी। हादसे में 10 से 15 लोग घायल है,तीन से चार लोगों को गंभीर चोटे आई है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
ड्राइवर बस के अंदर फंसा
वहीं घटनास्थल पर मौजूद देवेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया गया मेरे किसी जानकार का फोन आया कि आपके गांव के पास बस का एक्सीडेंट हो गया है, उसमें मेरा भाई भी सवार है। मैं तुरंत मौके पर पहुंचा बहुत भयंकर हादसा हुआ हुआ था। ड्राइवर बस के अंदर फंसा हुआ था ड्राइवर को आसपास के लोगों की मदद से कड़ी मशक्क्त के बाद बाहर निकल गया, हादसे में 10 से 15 यात्री घायल है जिनका इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। रिंग रोड का कार्य चल हुआ है, जिस कारण पंजाब रोडवेज की बस से क्रेन की टक्कर हुई है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?