loader
The Haryana Story | संत शिरोमणि धन्ना भगत की जयंती पर सीएम ने की बड़ी घोषणाएं, कहा - खुशी की बात है कि संतों की 'विरासत को हम संभाल रहे हैं'

संत शिरोमणि धन्ना भगत की जयंती पर सीएम ने की बड़ी घोषणाएं, कहा - खुशी की बात है कि संतों की 'विरासत को हम संभाल रहे हैं'

सीएम ने की घोषणा : सर्वजातीय दाडन खाप पालवा भवन में 40 केवी का लगवाया जाएगा सोलर पैनल

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सर्वजातीय दाडन खाप पालवा भवन में 40 केवी लोड बढ़ाने का आवेदन किया गया है, यहां 40 केवी किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया जाएगा। गांव पालवा में तालाब की वॉल, एक शेड, एक कमरे का निर्माण करवाया जाए, जिसकी वो घोषणा करते हैं। दाडन खाप भवन की चारदीवारी की  मांग की है, चारदीवारी व ग्रिल का काम पूरा करवाया जाएगा। इस मांग को वो पूरा करते हैं। दाडन खाप भवन में बरामदा व हाल का निर्माण करवाया जाएगा। सभी कार्य विभागों के पास भेज कर पूरा करवाने का काम किया जाएगा।

संतों की विरासत को हम सब मिल कर संभाल रहे

मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को संत शिरोमणि धन्ना भगत की जयंती पर उचाना के पालवा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंच पर पहुंचते ही सीएम ने सबसे पहले संतों से आर्शीवाद लिया और शॉल भेंट की। सीएम नायब सैनी ने कहा कि संतों ने भूली भटकी मानवता को सही मार्ग दिखाया है। भाजपा के लिए यह खुशी की बात है कि संतों की विरासत को हम सब मिल कर संभाल रहे हैं। 

कभी भी जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया

हम संतों के मार्ग को आगे बढ़ाने का काम करें। संतो व महापुरुषों के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। सभी संत महापुरुषों की जयंती भाजपा राज्य स्तर पर मना रही है। धन्ना भगत ने अपनी शिक्षा के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का काम किया। उनकी भक्ति ने लोगों को यह बताया कि ईश्वर के सामने सब समान हैं। उन्होंने कभी भी जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया। सीएम ने कहा कि धन्ना भगत ने यह सिखाया कि सच्चा धर्म वही है जो मनुष्य को मनुष्य से जोड़ता है। उन्होंने कोई ग्रंथ नहीं लिखा। गुरु ग्रंथ साहिब में उनका उल्लेख है।

उनकी सोच को भाजपा सरकार आगे बढ़ाने का काम कर रही

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धन्ना भगत की शिक्षाओं के अनुरूप हरियाणा एक-हरियाणवी एक के भाव से सबके उत्थान व कल्याण का काम कर रहे हैं। उनके दिखाए मार्ग पर प्रयास है कि सभी को समान अवसर प्राप्त हों। उनकी सोच को भाजपा सरकार आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। धन्ना भगत के आदर्शों को लेकर सरकार अनेकों योजनाएं  चला रही हैं। अन्न दाता के कल्याण के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। किसान हित में जो नकली बीज व कीटनाशकों पर रोक लगाने के लिए जो कानून बनाया है, आबियाने को जड़ से समाप्त किया है। 133 करोड़ के आबियाना जो किसानों पर था, उसे समाप्त करने का काम किया है।

फसल खरीद का भुगतान 48 घंटे में हो रहा

मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को संत शिरोमणि धन्ना भगत की जयंती पर उचाना के पालवा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंच पर पहुंचते ही सीएम ने सबसे पहले संतों से आर्शीवाद लिया और शॉल भेंट की। चंदन और तुलसी की माला भेंट की। सीएम ने कहा कि किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। 

ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से दस फसलों की सीधी खरीद का पैसा एक लाख 29 हजार करोड़ रुपये खाते में पहुंचाने का काम किया है। घर बैठे ई-गेट बनवाने की सुविधा दी है। फसल खरीद का भुगतान 48 घंटे में हो रहा है ताकि किसान को कोई परेशानी न हो। सीएम ने कहा कि बारिश कम हुई है और जो बारिश के कारण से खर्चा ज्यादा हुआ था, तो निर्णय लिया था कि किसान के खाते में प्रति एकड़ 2000 पहुंचाने का काम किया। सरकार ने एक हजार 145 करोड़ रुपये सीधे हरियाणा के किसानों के खाते में पहुंचाने का काम किया है। 

संतों ने भूली भटकी मानवता को सही मार्ग दिखाया

सीएम ने कहा कि आज हमारे के लिए गौरव का दिन है कि धन्ना भगत की जयंती के अवसर पर इतनी भारी संख्या में हम एकत्रित हुए हैं। वो धन्ना भगत जी को नमन करते हैं। हम सबके लिए गौरव का दिन है कि यह दिन हमें धन्ना भगत के जीवन, भक्ति, आदर्शों और अमर संदेशों की याद दिलाता है। यह दिन हमें सादगी, विश्वास की याद दिलाता है, जिसके बल पर एक किसान ने न ईश्वर को अपने हृदय में बसा लिया और समानता का पाठ पढाया। संतों ने भूली भटकी मानवता को सही मार्ग दिखाया है। भाजपा के लिए यह खुशी की बात है कि संतों की विरासत को हम सब मिल कर संभाल रहे हैं। 

सभी संत महापुरुषों की जयंती भाजपा राज्य स्तर पर मना रही

हम संतों के मार्ग को आगे बढ़ाने का काम करें। संतो व महापुरुषों के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। सभी संत महापुरुषों की जयंती भाजपा राज्य स्तर पर मना रही है। धन्ना भगत ने अपनी शिक्षा के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का काम किया। उनकी भक्ति ने लोगों को यह बताया कि ईश्वर के सामने सब समान हैं। उन्होंने कभी भी जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया। सीएम ने कहा कि धन्ना भगत ने यह सिखाया कि सच्चा धर्म वही है जो मनुष्य को मनुष्य से जोड़ता है। उन्होंने कोई ग्रंथ नहीं लिखा। गुरू ग्रंथ साहिब में उनका उल्लेख है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×