झज्जर जिले के गांव साल्हावास के रहने वाले अग्निवीर नवीन जाखड़ जम्मू कश्मीर के बारामूला में 23 अप्रैल को प्रैक्टिस के दौरान गोली लगने से मौत होने का मामला सामने आया था। अग्निवीर नवीन जाखड़ की मौत की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में मातम छा गया। शुक्रवार सायं सेना के जवान दिवंगत नवीन जाखड़ के पार्थिव शरीर को जैसे ही साल्हावास गांव लेकर पहुंचे तो हर कोई अपने लाडले सपूत के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा।
जवानों ने शस्त्र झुकाकर दिवंगत नवीन जाखड़ को अंतिम सलामी दी
सेना और हरियाणा पुलिस के जवानों ने शस्त्र झुकाकर दिवंगत नवीन जाखड़ को अंतिम सलामी दी। बलिदानी जाखड़ के पार्थिव शरीर को उसके भाई लोकेश जाखड़ ने मुखाग्नि दी। ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, नवीन जाखड़ तेरा नाम रहेगा’ व ‘भारत माता की जय’ जैसे गगनभेदी नारों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पिता अजय जाखड़ करते हैं खेती-बाड़ी का काम
20 वर्षीय नवीन जाखड़ 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद करीब डेढ़ साल पहले लोकेश व नवीन जाखड़ दिसंबर 2023 में एक साथ ही अग्निवीर के रूप में सेना में शामिल हुए थे। शहीद नवीन जाखड़ के पिता अजय जाखड़ खेती-बाड़ी का काम करते हैं। अग्निवीर नवीन जाखड़ का पार्थिव शरीर आज उनके गांव में पहुंचा तो भारत माता के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र गूंज उठा। परिवार और ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने लाडले को श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम विदाई दी।
जाखड़ एक साहसी अग्निवीर थे और अपना दायित्व निभाते हुए जान की बाजी लगा दी
अग्निवीर नवीन जाखड़ के अंतिम संस्कार में हरियाणा सरकार में सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, रोहतक लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के सांसद दीपेंद्र हुड्डा और झज्जर से कांग्रेस पार्टी की विधायक गीता भुक्कल और तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे, जिन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। वहीं अग्निवीर नवीन जाखड़ के पार्थिव शरीर को उनके बड़े भाई लोकेश मुखाग्नि दी जिसके बाद में नवीन जाखड़ का पार्थिव शरीर पंचतंत्र में विलीन हो गया।
मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दिवंगत नवीन जाखड़ के परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और कहा कि नवीन जाखड़ एक साहसी अग्निवीर थे और अपना दायित्व निभाते हुए जान की बाजी लगा दी। ऐसे वीर शहीदों का नाम कभी भुलाया नहीं जा सकता।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?