
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर होडल स्थित गोसेवा धाम अस्पताल के वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गोसेवा धाम में नई टीन शेड का उद्घाटन करने के साथ-साथ पूरे धाम परिसर का भ्रमण किया, गोसेवा भी की। यहां पहुंचने पर गोसेवा धाम की संचालिका देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर स्वागत किया।
गोसेवा का पुण्य भी अनंत और अक्षय होता
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अक्षय तृतीया वह तिथि जिसका पुण्य फल कभी क्षीण नहीं होता। इसी प्रकार गोसेवा का पुण्य भी अनंत और अक्षय होता है। हमारी भारतीय सनातन संस्कृति में गाय को मां का स्थान दिया गया है। गोमाता न केवल धार्मिक दृष्टि से पूजनीय हैं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी हमारे जीवन में उसका अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति की आत्मा है।
गाय के संरक्षण से ही मानवता का कल्याण संभव
गो पालन और गोसेवा से ही हमारा ग्राम्य जीवन समृद्ध हुआ है। हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों वर्ष पूर्व कहा था कि गाय के संरक्षण से ही मानवता का कल्याण संभव है। आज जब दुनिया ग्लोबल वार्मिंग, स्वास्थ्य समस्याओं और नैतिक मूल्यों के क्षरण से जूझ रही है, तब हमें पुन: अपनी जड़ों की ओर लौटने की आवश्यकता है और उस यात्रा का पहला चरण गोसेवा है। यह पावन अवसर न केवल सनातन संस्कृति की महान परंपराओं का उत्सव है, बल्कि जीव मात्र के कल्याण की भावना का भी प्रतीक है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 लाख की राशि देने की घोषणा की
मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड संकीर्तन टूर ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि यह ट्रस्ट गोसेवा और मानव सेवा जैसे महान कार्य कर रहा है। गोसेवा को भी एक जीवंत आंदोलन का स्वरूप दिया है। उन्होंने कहा कि यह गो सेवा धाम सेवा तीर्थ बन गया है। यहां बेजुबान पशुओं की सेवा व इलाज किया जाता है। यहां आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 लाख की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा गौ सेवा धाम अस्पताल की ओर से सौंपे गए मांग पत्र को भी विभागीय प्रक्रिया के माध्यम से पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
हरियाणा गौ-वंश संरक्षण व गौसंवर्धन वर्ष 2015 में लागू किया
सीएम मुख्यमंत्री ने गौ सेवा सुरक्षा और संवर्धन के लिए प्रदेश स्तर पर किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि गौ माता की सुरक्षा के लिए सख्त कानून हरियाणा गौ-वंश संरक्षण व गौसंवर्धन वर्ष 2015 में लागू किया। इस कानून में गौ हत्या करने वाले व्यक्ति को 10 वर्ष तक का कारावास और गौ तस्करी करने पर सात वर्ष तक की कैद का प्रावधान है उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष के बजट में गोशालाओं के लिए 595 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
वर्ष 2014 तक हरियाणा में 215 पंजीकृत गौशालाओं में केवल 1 लाख 74 हजार गौवंश था। आज राज्य में 683 पंजीकृत गौशालाएं हैं। इनमें 4 लाख बेसहारा गौवंश का पालन-पोषण हो रहा है। मौजूदा सरकार ने पंजीकृत गौशालाओं को पिछले दस वर्षों में चारे के लिए 270 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। पिछले वित्त वर्ष में 608 गौशालाओं को चारे के लिए 166 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।
इनमें शैड, पानी व चारे की व्यवस्था की गई
मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ माता बेसहारा न रहे इसके लिए सरकार ने तीन गौ अभ्यारण्य स्थापित किए हैं। इनमें एक गांव नैन (पानीपत) गांव ढंढूर (हिसार) और तीसरा पंचकूला में बनाया गया है। इनमें शैड, पानी व चारे की व्यवस्था की गई है। इनमें लगभग 6,500 बेसहारा गौवंश को आश्रय दिया जा चुका है। इसी तरह लगभग 400 शैड व चारा गोदाम के निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपये की अनुदान राशि दी है। पंचायतों की गौचराण भूमि गौशालाओं को देने की भी व्यवस्था की है। इससे पंजीकृत गौशालाओं की संख्या बढ़ी है।
प्रदेश में 331 गौशालाओं में सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किए जा चुके
उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की ओर से गोबरधन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत यदि प्रदेश की कोई भी गौशाला बायोगैस संयंत्र लगाना चाहती है तो गौ सेवा आयोग के माध्यम से उसे वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 90 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ऐसे ही एक संयंत्र का शिलान्यास, पिछले दिनों माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से यमुनानगर में हुआ है। प्रदेश में 331 गौशालाओं में सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। भाजपा सरकार ने शेष 344 गौशालाओं में भी सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने पर 90 प्रतिशत अनुदान देने की शुरूआत की है।
गौ सेवा धाम अस्पताल पिछले 12 सालों से निस्वार्थ भाव से घायल, वृद्ध व बीमार गोवंश की सेवा कर रहा
प्रदेश सरकार गोवंश के कल्याण हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्यमंत्री गौरव गौतम ने पलवल जिला में पधारने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि गौ माता में भगवान का वास होता है। देवी चित्रलेखा के नेतृत्व में गौ सेवा धाम अस्पताल पिछले 12 सालों से निस्वार्थ भाव से घायल, वृद्ध व बीमार गोवंश की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोवंशों के कल्याण और सुरक्षा को लेकर निरंतर योजनाएं बनाकर धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। भविष्य में यह प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला मौजूद रहे।
related

.webp)
युवा मॉक पार्लियामेंट में सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, राहुल गांधी पर भी कसे तंज, कहा - कांग्रेस को विपक्ष की गरिमा की भी कोई चिंता नहीं

पहली बार सेवानिवृत्त गैर-आईएएस अधिकारी को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया, कौन हैं नए चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण
.webp)
मंत्री अरविन्द शर्मा बोले - प्रदेश में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं, सीएम पहले ही कह चुके बदमाश हरियाणा छोड़ दें..नहीं तो..!!
Latest stories

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम ने कहा 'आपातकाल' के काले दौर का महिलाओं को ने डटकर किया सामना, गुरुग्राम में मॉक पार्लियामेंट में संबोधित कर रहे थे सीएम