हरियाणा के सोनीपत में पिछले दिनों नरेला रोड स्थित पेट्रोल पंप मैनेजर से दिनदहाड़े 8 लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसकी सूचना पेट्रोल पंप मैनेजर से खुद पुलिस को दी, लेकिन जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि लूट का आरोपी कोई और नहीं बल्कि खुद शिकायतकर्ता मैनेजर ही है। पुलिस ने खुलासा किया है कि ऐसी कोई वारदात नहीं हुई और जो 8 लाख रुपए गायब हुए हैं, उनको पेट्रोल पंप के मैनेजर ने ही अपना कर्ज उतारने के लिए गायब किए थे और पुलिस को लूट की झूठी कहानी बताई थी। अब आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
सामने आया कि उसके ऊपर काफी कर्ज चढ़ा हुआ था
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वारदात का खुलासा करते हुए पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी विनोद को सोनीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एसीपी राजपाल ने बताया कि जब पुलिस ने पेट्रोल पंप मैनेजर से गहनता से पूछताछ की तो मामला संदिग्ध लगा और उसके बाद पूछताछ को और आगे बढ़ाया तो सामने आया कि उसके ऊपर काफी कर्ज चढ़ा हुआ था।
कर्ज को उतारने के लिए उसने लूट की साजिश रची
इसी कर्ज को उतारने के लिए उसने लूट की साजिश रची और किसी को शक न हो इसलिए इस तरह की झूठी वारदात होने की सूचना पुलिस को दी, ताकि वह इन रुपयों से अपना कर्ज उतार सके सके। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है अब उसे अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर भी लिया जाएगा, ताकि और भी कई नए खुलासे हो सके।
प्रतिदिन पेट्रोल पंप के कैश को लेकर पीएनबी बैंक में जमा करने के लिए जाता था
उल्लेखनीय है कि आरोपी विनोद पिछले काफी सालों से पेट्रोल पंप पर बतौर मैनेजर काम करता था और वह प्रतिदिन पेट्रोल पंप के कैश को लेकर पीएनबी बैंक में जमा करने के लिए जाता था, लेकिन अबकी बार क़र्ज़ के चलते उसके मन में लालच आ गया और इस तरह की झूठी वारदात की योजना बनाई, ताकि उनके ऊपर जो कर्ज चढ़ा हुआ है वह उतर सके और किसी को कोई शक भी न हो, लेकिन विनोद अपने रचे षड्यंत्र में खुद ही फस गया, वह पुलिस की नजरों से बच नहीं पाया, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना