हरियाणा के चरखी-दादरी के दादरी शहर के वार्ड 10 निवासी प्रवीण जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है, उसको एक अनजान नंबर से फोन आया, फोन उठाते ही दूसरी तरफ के व्यक्ति ने खुद को एक बड़ा अपराधी बताते हुए 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। इतना ही नहीं आरोपी ने मोबाइल से व्हाट्सएप पर पिस्तौल का वीडियो भेजकर डराया भी। ऑडियो रिकॉर्डिंग में फिरौती मांगी और गाली दी अपने नाम भी बताए कॉल रिकॉर्डिंग में बार-बार अपना नाम लेते रहे, वहीं इस मामले में पुलिस कैमरे के सामने आने और इस मुद्दे पर कभी भी बताने से बच रही है। पहले भी कई मामलों में पुलिस बचती नजर आई है।
वह जेल में बंद है और वहीं से कॉल कर रहा है
पीड़ित प्रवीण ने बताया कि आरोपी ने दावा किया कि वह जेल में बंद है और वहीं से कॉल कर रहा है। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि अगर दो दिन में फिरौती की रकम नहीं दी गई तो प्रवीन और उनके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इतना ही नहीं आरोपी ने व्हाट्सएप पर पिस्तौल का वीडियो भेजकर पीड़ित के दिल और दिमाग में दहशत बैठाने का भी प्रयास किया। पीड़ित प्रवीण ने बताया कि आरोपी ने प्रवीन के व्हाट्सएप नंबर पर एक वीडियो भी भेजा, जिसमें वह पिस्तौल लहराता हुआ दिखाई दे रहा है।
प्रवीण और उनका परिवार बुरी तरह से सहमा हुआ
अपराधी की धमकी और वीडियो को देखकर प्रवीण और उनका परिवार बुरी तरह से सहमा हुआ है। पीड़ित प्रवीण ने पुलिस से मामले से पुलिस को अवगत कराया और सबूत भी पेश किए। प्रवीण ने पुलिस को बताया कि आरोपी की इस धमकी के उसका पूरा परिवार डरा हुआ है। इस डर की वजह से वह घर से भी नहीं निकल रहे हैं। पीड़ित ने तुरंत सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए व्हाट्सएप वीडियो, कॉल रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर पुलिस को दिए और अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने उक्त मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।