
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने नायाब फैसलों से हर वर्ग को लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायब सरकार जनहित में नई नीतियां बनाकर प्रदेश के विकास और जनकल्याण के निर्णय ले रही है। बड़ौली ने कहा कि प्रदेश की नॉनस्टॉप सरकार ने एचएसएससी के माध्यम से होने वाली ग्रुप-डी भर्ती के 7596 पदों में से डीएससी और ओएससी के लिए 1209 पद आरक्षित कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है जोकि स्वागत योग्य है।
बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया
नायब सरकार के इस नायाब फैसले के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार, ग्रुप-डी भर्ती में वंचित अनुसूचित जातियों (डीएससी) के लिए 605 पद और अन्य अनुसूचित जातियों (ओएससी) के लिए 604 पद आरक्षित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया भी सीईटी स्कोर के आधार पर मेरिट और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए की जाएगी। उन्होंने कहा कि नायब सरकार का यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास“ के विजन को साकार करता है।
सैनी के नेतृत्व में हरियाणा नॉन स्टॉप आगे बढ़ रहा
बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा नॉन स्टॉप आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा परिवारवाद, क्षेत्रवाद जैसी कई बीमारियों से ग्रस्त था। युवाओं को लगता था कि नौकरियां नेताओं के चक्कर काटने से मिलती है। बड़ौली ने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनी और युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरियां देने काम किया गया जो लगातार जारी है।
भाजपा सरकार की पारदर्शी नीतियों का परिणाम
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की पारदर्शी नीतियों का परिणाम है कि भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को नौकरियां मिल रही है। भाजपा सरकार ने गरीब व्यक्ति के जीवन को बदलने का काम किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुणा गति से बिना भेदभाव किए प्रदेश का विकास कर रही है।
related

.webp)
युवा मॉक पार्लियामेंट में सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, राहुल गांधी पर भी कसे तंज, कहा - कांग्रेस को विपक्ष की गरिमा की भी कोई चिंता नहीं

पहली बार सेवानिवृत्त गैर-आईएएस अधिकारी को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया, कौन हैं नए चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण
.webp)
मंत्री अरविन्द शर्मा बोले - प्रदेश में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं, सीएम पहले ही कह चुके बदमाश हरियाणा छोड़ दें..नहीं तो..!!
Latest stories

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम ने कहा 'आपातकाल' के काले दौर का महिलाओं को ने डटकर किया सामना, गुरुग्राम में मॉक पार्लियामेंट में संबोधित कर रहे थे सीएम