
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्राकृतिक खेती आज समय की जरूरत बन गई है और हरियाणा में इस दिशा में पहल की है। किसानों का इस ओर रुझान बढ़ा है। इस खेती से न सिर्फ पर्यावरण दूषित होने से बचेगा, बल्कि जमीन की उर्वरा शक्ति भी कायम रहेगी और मानव जीवन के लिए उत्तम आहार की भी व्यवस्था होगी। राणा आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ नई दिल्ली के कृषि भवन से वर्चुअल माध्यम से किए संवाद के दौरान अपना सुझाव दे रहे थे।
यह अभियान देश भर में 29 मई से 12 जून तक चलेगा
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने किसान सम्मान निधि से किसानों को फसलों की बुआई से पहले कृषि आदानों (खाद-बीज) की खरीद के लिए 2000-2000 रुपये की साल में तीन किश्त देने के शुरूआत के बाद अब एक और कदम उठाते हुए विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत करने की घोषणा की है। यह अभियान देश भर में 29 मई से 12 जून तक चलेगा। इस अभियान में हरियाणा में कृषि विभाग, बागवानी विभाग, पशुपालन विभाग व मत्स्य विभाग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा के 22 जिलों के 109 ब्लॉकों के 1380 गांवों में अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए 55 टीमें बनाई गई हैं, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों के साथ-साथ पशुपालन, बागवानी व मत्स्य विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं।
कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान एक बहुत बड़ा प्रयास
कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा। अभियान की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर जिले में प्रचार प्रसार के लिए तीन-तीन मोबाइल वाहन जाएंगे। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि अभियान के दौरान धान, बाजरा, मंगू, ग्वार, ज्वार, गन्ना, कपास, सूरजमुखी फसलों तथा सब्जियों की खेती के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसी तरह से मुर्रा भैंस, बधवारी भैंस, साहीवाल व थार पार्कर, गिर व राठी गाय के पालन पर भी जोर दिया जाएगा। बैठक के दौरान राज्यों के कृषि मंत्रियों को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अवगत कराया कि केंद्र सरकार का कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान एक बहुत बड़ा प्रयास है।
हमारा उद्देश्य किसानों की खेती को फायदे में बदलना
यह देश अपना है, माटी अपनी है, किसान अपने हैं, हमारा उद्देश्य किसानों की खेती को फायदे में बदलना, खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाना, देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना, अनाज, दालें, फल, सब्जियों उनके भंडार भरना और पोषणयुक्त आहार देश की जनता को उपलब्ध कराना है। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजशेखर वुंडरू, मत्स्य विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार, कृषि विभाग के महानिदेशक राजनारायण कौशिक सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
related

.webp)
युवा मॉक पार्लियामेंट में सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, राहुल गांधी पर भी कसे तंज, कहा - कांग्रेस को विपक्ष की गरिमा की भी कोई चिंता नहीं

पहली बार सेवानिवृत्त गैर-आईएएस अधिकारी को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया, कौन हैं नए चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण
.webp)
मंत्री अरविन्द शर्मा बोले - प्रदेश में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं, सीएम पहले ही कह चुके बदमाश हरियाणा छोड़ दें..नहीं तो..!!
Latest stories

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम ने कहा 'आपातकाल' के काले दौर का महिलाओं को ने डटकर किया सामना, गुरुग्राम में मॉक पार्लियामेंट में संबोधित कर रहे थे सीएम