खाने के बीच भूख लगना उन लोगों के लिए परेशानी हो सकता है जो वजन कम करना चाहते हैं। सही तरीके से नाश्ता करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। डॉ. रोहिणी पाटिल (एमबीबीएस और न्यूट्रिशनिस्ट) कहती हैं कि बादाम, फल और सब्जियां जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ सही मात्रा में खाने चाहिएं। स्नैकिंग के ये स्मार्ट विकल्प न केवल भूख को शांत करते हैं, बल्कि जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं जो आपको एनर्जी से भरपूर रखती हैं और आपको संतुष्टि भी मिलती है। यहां कुछ सेहतमंद नाश्ते के विकल्प दिए गए हैं जो आपको तृप्त रखेंगे और वजन कम करने की राह पर मदद करेंगे।
मुट्ठी भर बादाम : बादाम में प्रोटीन, मैग्नीशियम, विटामिन-ई और जिंक जैसे 15 जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इनका कुरकुरा स्वाद भूख को शांत करता है। बादाम दिल, त्वचा के लिए अच्छे हैं और इन्हें खाकर संतुष्टि का अहसास होता है। ये वजन नियंत्रण में मदद करते हैं। डॉ. पाटिल ने खासतौर पर कैलिफोर्निया आमंड्स की सलाह दी है जिनमें प्रोटीन, गुड फैट और फाइबर होते हैं जो लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं। इन्हें अकेले खाएं, स्मूदी में डालें, सलाद में मिलाएं या मसाले के साथ भूनें।
मूंग दाल चीला : नॉन-स्टिक पैन पर अच्छा होता है। डॉ. पाटिल सादे पनीर क्यूब्स को खीरे के साथ मिलाने और नींबू का रस व हल्के मसाले डालकर ताजा, कम कैलोरी वाला नाश्ता बनाने की सलाह देती हैं जो हाइड्रेटिंग और पौष्टिक दोनों होता है। बिना तेल के बनाया गया मूंग दाल चीला वजन कम करने के लिए एक बढ़िया नाश्ता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर होते हैं जो भूख पर नियंत्रण रखते हैं और एनर्जी बनाए रखते हैं। डॉ. पाटिल सलाह देती हैं कि पालक, प्याज और टमाटर जैसी बारीक कटी सब्जियां डालकर इसे और पौष्टिक बनाएं। मूंग दाल में पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और कॉपर होते हैं जो पाचन और दिल के लिए अच्छे हैं।
स्प्राउट्स भेल : मूंग और चना स्प्राउट्स से बनी इस क्रंची, खट्टी भेल को खाकर न सिर्फ पेट भरता है, बल्कि यह बेहद पौष्टिक होती है। इसमें खीरा, टमाटर, कच्चा आम और नींबू का रस मिलाकर बनाएं। इसमें फाइबर, विटामिन-ए, सी, के और कैल्शियम, आयरन जैसे खनिज होते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसलिए यह ब्लड शुगर को स्थिर रखता है और एनर्जी बनाए रखता है। यह वजन नियंत्रण के लिए बेहतरीन है।
पनीर क्यूब्स के साथ खीरा सलाद : प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए पनीर शाकाहारियों के लिए शानदार है। यह मांसपेशियों, हड्डियों और तृप्ति के लिए अच्छा होता है। डॉ. पाटिल सादे पनीर क्यूब्स को खीरे के साथ मिलाने और नींबू का रस व हल्के मसाले डालकर ताजा, कम कैलोरी वाला नाश्ता बनाने की सलाह देती हैं जो हाइड्रेटिंग और पौष्टिक दोनों होता है।*
भुना चना : भुना चना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, कम वसा और कम कैलोरी वाला सुविधाजनक नाश्ता है। इसमें आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह क्रंची चना ब्लड शुगर को स्थिर रखता है और बार-बार लगने वाली भूख को रोकता है। निश्चित रूप से ही यह सेहतमंद नाश्ते के लिए बेहतरीन विकल्प है।
related
किसान नेता धान घोटाले पर उठा रहे सवाल, भाकियू प्रदेश अध्यक्ष बोले - राजनितिक संरक्षण में धान घोटाले की जाँच निंदनीय
करनाल मंडी प्रशासन धान को यूपी का बताकर नहीं दे रहा मंडी में एंट्री, किसानों ने जमकर किया हंगामा