
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के बहादुर सैनिकों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया, इससे पूरे विश्व को भारत के शौर्य का संदेश मिला है और देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री ने यह संदेश दिया है कि अपने नागरिकों की रक्षा उनके लिए सर्वोपरि है।
अब तक हमने अनेक सैन्य अभियानों को देखा है, परंतु ऑपरेशन सिंदूर...
उन्होंने कहा कि अब तक हमने अनेक सैन्य अभियानों को देखा है, परंतु ऑपरेशन सिंदूर मानवीय, तकनीकी दक्षता और तेज रणनीति की अद्भुत मिसाल है। मुख्यमंत्री जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा शहर में 'ऑपरेशन सिंदूर' तिरंगा यात्रा से पूर्व उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। भारी संख्या में उपस्थित युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री की अगुवाई में तिरंगा यात्रा में भाग लिया और देश के वीर सैनिकों व ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में चलाई जा रही इस मुहिम में बढ़चढ़ कर योगदान दिया।
हमारे सैनिकों ने मिसाइलें पाकिस्तान पर छोड़ी, इसकी गूंज चीन और अमेरिका तक गई
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रामकुंडी धर्मशाला के सभागार में पहलगाम के बलिदानियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान की सरजमीं पर जाकर आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने का काम किया है। ऐसा करके संदेश दिया कि भारत की संप्रभुता की तरफ आंख उठाने का अंजाम बहुत बुरा होता है। पाकिस्तान की जमीं पर जाकर आतंकवादी अड्डों को चुन-चुन कर मिट्टी में मिलाने का काम जांबाज सैनिकों ने किया है। पाकिस्तान के 11 एयरबेस को नेस्तनाबूद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने मिसाइलें पाकिस्तान पर छोड़ी, इसकी गूंज चीन और अमेरिका तक गई है।
भारत युद्ध का पक्षधर नहीं, लेकिन जब तक शांति को कमजोरी समझा जाएगा तो भारत चुप भी नहीं रहेगा
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब बात हुई तो सीजफायर से यह दिखाया कि भारत युद्ध का पक्षधर नहीं है, लेकिन जब तक शांति को कमजोरी समझा जाएगा तो भारत चुप भी नहीं रहेगा। यही शौर्य और संयम देश को एक महान राष्ट्र बनाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना का सशक्तिकरण किया गया है और भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। इसके लिए हमें गौरव है और वे प्रदेश की जनता की तरफ से नमन करते हैं। सेवा, समर्पण और स्वाभिमान के पथ पर आगे बढ़े युवा वर्ग मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे तिरंगे की शान को ऊंचा उठाने का संकल्प लें और सेवा, समर्पण व स्वाभिमान के पथ पर लगातार आगे बढ़ें। ऐसे भारत का निर्माण करें जो अपने आप में एक गौरवशाली अतीत से सीख कर मजबूत भविष्य की ओर आगे बढ़े।
देशभक्ति हरियाणा की मिट्टी के कण-कण में बसी हुई
उन्होंने कहा कि यह महज एक तिरंगा यात्रा नहीं है, बल्कि राष्ट्रभक्ति के जज्बे और बलिदान की भावना को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अवसर है। हरियाणा के लाखों जवान भारत माता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की वीरभूमि को नमन करते हुए कहा कि यहां से लाखों जवान भारत माता की सेवा के लिए तत्पर हैं। यह तिरंगा यात्रा वीरों को पूरा देश उनके साथ खड़ा होने का संदेश देने के लिए है। यह यात्रा उन परिवारों को समर्पित है जिनके बेटे बेटियों ने सेवा करते हुए यह दिखाया है कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, हमारी आत्मा है, हमारी पहचान है। देशभक्ति हरियाणा की मिट्टी के कण-कण में बसी हुई है।
शहीद मदनलाल ढिंगड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया
मदनलाल ढिंगड़ा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बस अड्डा लाडवा से ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा की शुरूआत की। मुख्य बाजार से होते हुए मदनलाल ढिंगड़ा चौक पर पहुंचे और उन्होंने शहीद मदनलाल ढिंगड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इसके बाद लाडवा-इंद्री रोड हिनोरी चौक, इंद्री चौक से होते हुए तिरंगा यात्रा रामकुंडी पर संपन्न हुई। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त नेहा सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
पीने के पानी को लेकर इस प्रकार की राजनीति शोभा नहीं देती
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अहंकार में है, उन्हें पीने के पानी को लेकर इस प्रकार की राजनीति शोभा नहीं देती। इन महीनों में तो लोग जगह-जगह पानी की छबील लगाकर पुण्य कमाते हैं। गुरुओं ने भी पानी पिलाने का संदेश दिया है। पंजाब की मान सरकार सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसले को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे राजनीति से ऊपर उठकर हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दे। मुख्यमंत्री वीरवार को लाडवा के रामकुंडी धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में हुए बदलावों को जनता ने देखा
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रदेश के विकास को लेकर मंत्रणा की गई। प्रदेश के कोने-कोने में विकास हो इसके लिए लिए नए-नए रास्ते खोले है। अमृत स्टेशन योजना के तहत कई रेलवे स्टेशनों का जीर्णोद्धार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में जो कार्य करवाए, उनका सभी को पता है।
अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में हुए बदलावों को जनता ने देखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोकसभा क्षेत्रों, जिलों, उपमंडल स्तर और गांवों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। पूरा देश एकजुट होकर इन तिरंगा यात्राओं में शामिल हो रहा है और हमारे जांबाज सैनिकों को सलाम कर रहा है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, चेयरमैन धर्मवीर डागर, नगर पालिका चेयरमैन साक्षी खुराना, उपायुक्त नेहा सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
related

.webp)
युवा मॉक पार्लियामेंट में सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, राहुल गांधी पर भी कसे तंज, कहा - कांग्रेस को विपक्ष की गरिमा की भी कोई चिंता नहीं

पहली बार सेवानिवृत्त गैर-आईएएस अधिकारी को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया, कौन हैं नए चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण
.webp)
मंत्री अरविन्द शर्मा बोले - प्रदेश में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं, सीएम पहले ही कह चुके बदमाश हरियाणा छोड़ दें..नहीं तो..!!
Latest stories

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम ने कहा 'आपातकाल' के काले दौर का महिलाओं को ने डटकर किया सामना, गुरुग्राम में मॉक पार्लियामेंट में संबोधित कर रहे थे सीएम