loader
The Haryana Story | क्या अपने 2 माह के ज़िगर के टुकड़े से भी प्यारा था सोने का लॉकेट ? पति से खफा 'माँ' ने ही ड्रम में डुबोकर कर दी मासूम की हत्या

क्या अपने 2 माह के ज़िगर के टुकड़े से भी प्यारा था सोने का लॉकेट ? पति से खफा 'माँ' ने ही ड्रम में डुबोकर कर दी मासूम की हत्या

तीन दिन पहले दिन पहले अजायब गांव में हुई थी दो माह के जैविक की हत्या, गिरफ्तार महिला ने पुलिस पूछताछ में कबूला गुनाह

दो माह का मासूम जैविक

हरियाणा के रोहतक जिले के महम के गांव अजायब में तीन दिन पहले दो माह के मासूम की हत्या उसकी मां 20 वर्षीय प्रियंका ने ही की थी। पति मोहित की और से सोने का ढोल के आकार का लॉकेट ना बनवाने से गुस्से में थी। पहले तो उसने बेटे जैविक को नहलाया, इसके बाद पानी के इम में डुबोकर मार दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने यह दिल दहलाने वाली वारदात कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपी महिला प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

खुद को बचाने के लिए बेहोश होने का नाटक किया 

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को दो माह के जैविक के अंतिम संस्कार के बाद उसकी मां प्रियंका से पूछताछ की। उस समय यह कुछ नहीं बोली। वीरवार सुबह दोबारा पुलिस की टीम गांव में पहुंची और पूछताछ की। सख्ती बरतने पर प्रियंका टूट गई। बोली कि 12 दिन पहले उसने पति मोहित से सोने का ढोल (लॉकेट) मांगा था। बोला- अभी इतने पैसे नहीं है कि ढोल बनवा सकूं। इससे वह पति से नाराज थी। वारदात के दिन जैविक की दस्त लगे थे। उसने बच्चे को साफ किया और नहलाया। इसके बाद पानी के उसी इम में छोड़ दिया। थोड़ी देर बाद मासूम की सांसें थम गई। खुद को बचाने के लिए बेहोश होने का नाटक किया। किया। पुलिस ने आरोपी महिला के पति मोहित के भी बयान दर्ज किए है। 

नकाबपोश महिला की बनाई थी झूठी कहानी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 27 मई को अजायब निवासी प्रियंका ने शिकायत दी थी कि यह झारखंड के चितारा जिले के गांव लुम्बिनी की रहने वाली है। 11 माह पहले मंदिर में उसकी शादी अजायब निवासी मोहित से हुई थी। अब उसका दो माह का बेटा जैविक था। सुबह पति काम पर चल गया जबकि सास भी बाहर थी। दोपहर 2 बजे एक बजे एक महिला मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में आई और जैविक को उठा लिया। उसने विरोध किया तो धक्का दे दिया, जिससे यह चारपाई पर सिर लगने से बेहोश हो गई। होश आने पर जैविक को तलाशा तो यह घर के अंदर पानी के ड्रम में मृत मिला। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। 

सोने का लॉकेट ना बनवाने से यह पति से नाराज़ थी

इस संबंध में थाना महम से जांच अधिकारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला प्रियंका ने खुलासा किया कि वह सोने का लॉकेट ना बनवाने को लेकर अपने पति से नाराज़ थी, इसलिए उसने दो माह के बेटे जैविक को पानी के ड्रम में डुबोकर मार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, वहीँ  शुक्रवार यानि आज महिला को अदालत में पेश किया जाएगा।।

अपने ही सवालों में उलझती चली गई महिला 

वारदात को लेकर हर किसी को प्रियंका की कहानी पर पहले से ही शक था, इसी शक के आधार पर पुलिस भी ग्रामीणों से पूछताछ के साथ-साथ हर पहलू से जांच कर रही थी। पूछताछ में आरोपी मां अपने ही सवालों में उलझती चली गई और उसने सारा सच बयां कर दिया। 

Join The Conversation Opens in a new tab
×